महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: लातूर शहर विधानसभा सीट के बारे में जानिए

दिल्ली। 2014 में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने के पांच साल बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 24 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी जिसके बाद नई सरकार का भविष्य तय हो जाएगा। लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र की जनता 21 अक्टूबर को मतदान कर तय करेगी कि महाराष्ट्र विधानसभा में उनका अगला जनप्रतिनिधि कौन होगा। आइए लातूर शहर विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

profile of latur city assembly constituency of maharashtra

लातूर शहर विधानसभा सीट कैसे बनी?

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में लातूर जिला है। लातूर शहर को छत्रपति साहूजी महाराज ने बसाया था। लातूर लोकसभा क्षेत्र है और महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में इस इलाके से दो सीटें हैं। लातूर ग्रामीण और लातूर शहर सीट। लातूर विधानसभा सीट को 2008 के परिसीमन के बाद दो सीटों में बांटा गया जिसमें शहरी क्षेत्र को मिलाकर लातूर शहर विधानसभा सीट बनाई गई। लातूर शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अमित देशमुख इस सीट पर जीतकर विधायक बने।

लातूर शहर विधानसभा सीट पर हार-जीत के आंकड़े
चुनाव आयोग के मुताबिक, 2014 में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3,28,265 थे जिनमें 1,74,231 पुरुष मतदाता, 1,54,034 महिला मतदाता थे। 2014 के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 61.98 रहा। कांग्रेस के उम्मीदवार अमित विलासराव देशमुख को 1,19,656 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी लोहाटी शैलेश गोविंदकुमार को 70,191 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार 49465 वोटों से इस सीट पर फिर से जीत हासिल करने में सफल रहे। 2009 के विधानसभा चुनाव में भी अमित विलासराव देशमुख बसपा उम्मीदवार को शिकस्त देकर यहां से विधायक बने थे।

2019 के चुनाव में क्या हैं सियासी हालात?
लातूर क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। लातूर शहर सीट पर 2009 और 2014 में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अमित देशमुख को 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने टिकट दिया है। अमित देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। लातूर ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने विलासराव देशमुख के छोटे बेटे धीरज देशमुख को टिकट दिया है।

लातूर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और महानगरपालिका में भी भाजपा को भारी चुनावी सफलता मिलने के बाद अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के लिए इस बार लातूर शहर सीट को जीतना आसान नहीं होगा। इस बार भाजपा के उम्मीदवार से कड़े मुकाबले होने के आसार हैं।

2014 चुनाव: महाराष्ट्र विधानसभा में किसके पास कितनी सीटें?

2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी सीटों पर छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा और शिवसेना ने गठबंधन नहीं किया था और न ही कांग्रेस और एनसीपी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई। 9 नवंबर को इस सरकार के कार्यकाल का अंत हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+