ये है 8000 मीटर से ज्यादा ऊंची 5 पर्वत चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला

मुंबई। ये हैं 8000 मीटर से ज्यादा ऊंची 5 पर्वत चोटियां फतह करने वाली पहली भारतीय महिला। इनका नाम प्रियंका मोहिते है। यह महाराष्ट्र के सतारा से हैं। इनकी आयु 30 साल है, लेकिन इस आयु तक ही ये दुनिया की सबसे ऊंची 5 पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। इसी महीने इन्होंने 8586 मीटर की कंचनजंघा चोटी पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया।

प्रियंका मोहिते का हौसला

प्रियंका मोहिते का हौसला

हिमाचल की कंचनजंघा चोटी नेपाल में पड़ती है, और यह विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी मानी जाती है। इस चोटी तक पहुंचने में प्रियंका को 20-22 घंटे लगे। उन्होंने कहा कि, कंचनजंघा में आखिरी 200-300 मीटर काफी कठिन थे। इस पर्वतीय चोटी से पहले प्रियंका वर्ष 2013 में माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं। उसके अलावा वह 2018 में माउंट लाहोत्से, 2019 में माउंट मकालू और 2021 में माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

माउंट एवरेस्ट 2013 में ही फतह कर चुकीं

माउंट एवरेस्ट 2013 में ही फतह कर चुकीं

प्रियंका को वर्ष 2020 में तेनजिंग नोर्गे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनसे जब यह पूछा गया कि आपको 8 हजार मीटर से ऊंची 5 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनकर कैसा लगा, तो प्रियंका ने कहा कि, इस मुकाम तक पहुंचाने में मेरे चाचा की सीख अहम रही। मेरे चाचा बचपन से मुझे छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानियां सुनाते थे। मुझे इतिहास में भी खासी बहुत दिलचस्पी रही है। चाचाजी मुझे देश के किले-महलों और पहाड़ों पर ट्रेकिंग के लिए ले जाते थे।

'7 पहाड़ियों से घिरा है हमारा गढ़'

'7 पहाड़ियों से घिरा है हमारा गढ़'

बकौल प्रियंका, "बचपन से ही मेरे अंदर पर्वतारोही बनने की रुचि हो गई थी। हम उस जगह (सातारा) से हैं, जो सात पहाड़ियों से घिरा हुआ है। बारिश के दिनों सातारा की हाईट्स पर चढ़ने वालों का तांता लग जाता है। हममें भी इससे हौसला पनपा। अब मैं हिमालय की चोटियां चढ़ती हूं। बहरहाल, जिन चोटियों पर जाने की तैयारी कर रही हूं, उनमें मानसलू, धौलागिरी और शीशपंगमा शामिल हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+