'मेरा बाप गद्दार....', प्रिंयंका चतुर्वेदी के बयान पर सीएम शिंदे का पलटवार, जानिए क्या है पूरा मामला?

राज्य सभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि शिव सेना नेता श्रीकांत शिंदे के माथे पर मेरा बाप गद्दार है लिखा होना चाहिए।

बता दें कि श्रीकांत सांसद हैं और वह कल्याण लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे भी हैं।

eknath shinde

उद्धवबाला साहब ठाकरे के गुट वाली शिवसेना की नेता प्रियंका ने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा फिल्म दीवार के डॉयलॉग का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि एक हिंदी फिल्म आई थी, जिसमे बेटे के हाथ पर लिखा था मेरा बाप चोर है। उसी तरह मेरा बाप गद्दार है यह श्रीकांत शिंदे के माथे पर लिखा होना चाहिए।

जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से अपना रास्ता अलग कर लिया था और उद्धव ठाकरे की सरकार को गिरा दिया था, जिसके बाद वह भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश की सत्ता में आए और मुख्यमंत्री बने।

प्रिंयका चतुर्वेदी के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरे लिए इस्तेमाल किए गए शब्द असल में उनपर लागू होते हैं। 2019 में इन लोगों ने बालासाहेब की विचारधारा का त्याग कर दिया।

इन लोगों ने अपने पिता को विचारधारा बेच दी। इन लोगों ने अपराध किया और जनता उसे कभी नहीं भूलेगी। 2019 में इन लोगों ने अपने दोस्तों और महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया था।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब हमने साथ में चुनाव लड़ा तो शिवसेना और भाजपा की एक ही विचारधारा थी। लोगों ने भरोसा किया कि सरकार का गठबंधन होगा, जिसके लिए उन लोगों ने वोट किया।

लेकिन सीएम के पद की लालच में ये लोग कांग्रेस, शरद पवार के साथ जा मिले। यह धोखा है। मैं इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता। बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे ने मुझे यह नहीं सिखाया है।

प्रियंका के गद्दार वाले बयान पर शिवसेना प्रवक्ता शीतल मात्रे ने कहा कि ये मुंबई से नॉर्थ-वेस्ट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें यहां से टिकट नहीं मिला तो वह इस तरह के बयान दे रही हैं।

इनका राज्यसभा का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है, यही वजह है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए लॉबिंग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+