कांग्रेस का बड़ा दावा- महाराष्‍ट्र में सत्‍ता परिवर्तन हुआ तो नायडू-नीतीश छोड़ देंगे पीएम मोदी का साथ

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस चुनाव में अपने अच्‍छे प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्‍त नजर आ रही है। महाराष्‍ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने अभी से दावा कर दिया है कि चुनाव के बाद महाराष्‍ट्र में सत्‍ता परिवर्तन होगा।

यहां तक कि ये भी दावा कर दिया है कि महाराष्‍ट्र और हरियाणा में सत्‍ता परिवर्तन होते ही केंद्र में पीएम मोदी की कुर्सी डामाडाेल हो जाएगी। आइए जानते हैं चव्‍हाण ने और क्‍या-क्‍या कहा?

Prithviraj Chavan

नायडू-नीतीश छोड़ देंगे पीएम मोदी का साथ

गोंदिया में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भविष्यवाणी की कि अगर महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होता है तो चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपना समर्थन वापस ले सकते हैं।

केंद्र सरकार की स्थिरता पर असर पड़ सकता है

चव्हाण ने पिछले राजनीतिक परिदृश्य का हवाला देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

वाजपेयी के 13 महीने के कार्यकाल का दिया हवाला

पृथ्‍वीराज चव्हाण ने कहा "मुझे पूरा भरोसा है कि विदर्भ महाविकास अघाड़ी को बहुमत दिलाएगा। अगर महाराष्ट्र और हरियाणा में सत्ता बदल जाती है, तो दिल्ली का शासन लंबे समय तक नहीं चलेगा। मोदी की सरकार पहले से ही अस्थिर है। एक बार ये चुनाव खत्म हो जाएं, तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उन्हें छोड़ देंगे। यह अटल बिहारी वाजपेयी के 13 महीने के कार्यकाल की याद दिलाएगा।"

कांग्रेस के अच्‍छे प्रदर्शन की जताई उम्‍मीद

चव्हाण ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के प्रदर्शन को लेकर आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पहले कभी ऐसी विभाजनकारी राजनीति नहीं हुई, जैसी अब हो रही है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 65% सीटें जीती हैं, यानी 288 विधानसभा सीटों में से 183 सीटें जीती हैं। उनका मानना ​​है कि आने वाले चुनावों में वे और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+