Maharashtra Assembly Elections 2024: लाड़ली बहन योजना पर बोले प्रकाश अंबेडकर, कहा-'श्वेत पत्र जारी करे सरकार'
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर कहते हैं कि जब राज्य का बजट विधानसभा में पेश किया जाता है तो उस वित्तीय वर्ष में सरकार की संभावित कमाई का लेखा-जोखा भी दिया जाता है। संभावित कमाई के आधार पर विभागों को धन आवंटित किया जाता है। वित्त वर्ष के मध्य में सरकार ने एक नई योजना लड़की बहन योजना शुरू की है। ऐसी चर्चा है कि संभवत: दिसंबर के बाद सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाएगी। हम श्वेत पत्र की मांग करते हैं। सरकार स्पष्टीकरण के साथ कि वे लड़की बहन योजना पर खर्च किए जा रहे 45 करोड़ रुपए का स्रोत कहां से लाएगी।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का बजट जब असेंबली में पेश किया जाता है। उसमें उस साल कितनी आमदनी हो सकती है। इसका एक विवरण दिया जाता है। उस आमदनी को देखते हुए सरकार अलग-अलग विभागों को निधि का आवंटन करती है। अब यह वितरण हो चुका है। विभागों को पैसा जा चुका है। इसके बीच सरकार नई योजना लेकर आ गई। लाडली बहन योजना और लाडला बेटा योजना। अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि हो सकता है दिसंबर के बाद अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन भी सरकार ना दे सके।

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि इसकी वजह यह है कि आय जो स्रोत है। जो इनकम आनी थी। वह तो आ चुकी है। जीएसटी के जरिए जो इनकम आनी थी। वह भी आ चुकी है। अब दूसरी इनकम तीन-चार महीने के बाद आएगी। केंद्र सरकार के साथ जीएसटी का जो हिस्सा आना है वह आएगी।
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन दिसंबर के बाद सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को तनख्वाह नहीं मिलेगी। ऐसी रिपोर्टें आ रही है। हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि लाडली बहन या लाडली बेटी योजना में जो पैसा लग रहा 45 हजार करोड़ रुपए वह कहां से आएगा। दूसरे डिपार्टमेंट को आप बलि दोगे या राज्य को ही बलि दोगे। इसका निष्कर्ष श्वेत पत्र ही निकल पाएगा।
अंबेडकर ने कहा कि राज्य सरकार को श्वेत पत्र जारी करने में दिक्कत क्या आ रही है। सरकार को राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। राज्य सरकार अपना आय-व्यय का ब्यौरा दे। सरकार की आय कैसे होगी और खर्च कैसे करेगी। इसके लिए सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए। सरकार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने के बजाय श्वेत पत्र जारी करें।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र की सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोक लुभावना योजनाओं की झड़ी लगा दी है। इनमें लाडली बहन योजना प्रमुख है। राज्य सरकार की इस योजना को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे लाडली बहन योजना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साथ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications