VIDEO: भागने के चक्कर में ट्रेन के आगे कूदी आरोपी महिला, जवान ने जान पर खेलकर बचाया
मुंबई, 29 मई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां पर एक महिला ट्रेन की पटरी पर कूद गई। कुछ ही सेंकड बाद वहां पर लोकल आने वाली थी, लेकिन एक जांबाज सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर महिला को बचा लिया। वहीं ये पूरा मामला वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिस पर जवान की जमकर तारीफ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला पुलिसकर्मी एक आरोपी महिला के साथ प्लेटफॉर्म पर जा रही थी। तभी आरोपी ने बचने के लिए बिना देखे प्लेटफॉर्म से पटरी पर छलांग लगा दी, लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ा और गिर पड़ी। इस पर वहां से गुजर रहे एक पुलिस जवान की नजर आरोपी महिला पर पड़ी और उसने तुरंत कूदकर उसे पटरी से हटाया। इसके दो-तीन सेकंड बाद वहां पर लोकल पहुंच जाती है। फिलहाल दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। साथ ही जांबाज जवान को ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बुजुर्ग की बचाई जान
वहीं दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां पर एक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग की जान बचाई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आरपीएफ सिपाही विनोद कुमार यादव प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान मेल लाइन पर एक मालगाड़ी आती दिखाई दी, जिसके सामने एक बुजुर्ग महिला थी। इस पर यादव दौड़ते हुए वहां पर पहुंचे और ट्रेन रुकवाकर महिला को सकुशल प्लेटफॉर्म पर लेकर आए। बाद में उन्हें उनके बेटों को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications