'Police Bappa' गाने का फडणवीस के घर पर हुआ विमोचन, महाराष्‍ट्र डिप्टी सीएम ने शेयर किया Video

Police Bappa' song: गणेश चतुर्थी के मौके पर घर-घर में गणपति विराजे हैं। महाराष्‍ट्र में प्रमुख रूप से मनाए जाने वाले इस त्योहार को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों और छोटे पर्दे के कलाकारों ने धूमधाम से मनाया। वहीं इस पावन मौके पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर 'पुलिस बप्‍पा' गाने के म्युजिक एलबम का विमोचन हुआ।

Police Bappa song

इस वीडियो में गणपति बप्‍पा मुंबई पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस गाने में बॉलीवुड के अभिनेता पुलिस बप्‍पा की पूजा अर्चना करते हुए उनका गुणगान करते नजर आ रहे हैं।

महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने बताया पुलिस बप्‍पा गीत का विमोचन मेरे आवास पर हुआ।

डिप्‍टी सीएम ने बताया पुलिस बप्‍पा के इस म्युजिक वीडियो के गाने का निर्देशन राहुल देवीदास खंडारे ने किया है और म्‍युजिक अनु मलिक ने दिया है और वैशाली केन निर्माता है। निल कपूर समेत कई जाने-माने कलाकारों ने हमारी पुलिस का उत्साह बढ़ाया हैं।

डिप्‍टी सीएम ने कहा यह जन जागरूकता का सराहनीय प्रयास है। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो पुलिस बप्पा की पूरी टीम को बधाई दी।

वीडियो की शुरूआत में गणपति बप्‍पा महाराष्‍ट्र पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके बाद बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर समेत अन्‍य कलाकार एक-एक करके 'गणपति बप्‍पा मोरया' बोलते हुए एंट्री करते हैं। वीडियो में सिंगरअनु मलिक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में एक्‍टर और एक्‍ट्रेस महाराष्‍ट्र की पारंपरिक ड्रेस में जोश के साथ डांस करते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+