पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी महाराष्ट्र सीएम को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने कॉल करके महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

eknath shinde

महाराष्ट्र पुलिस के महकमें में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति सीएम को जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आती हैं और आरोपी कॉलर को गिरफ्तार कर लेती हैं।

दरअसल, 42 साल के आरोपी राजेश अगवाने मुंबई के अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता है। सोमवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपी ने कॉल किया और एंबुलेंस भेजने को कहा। इसके बाद कंट्रोल रूम ने उसे बताया कि वो 108 नंबर पर कॉल करे। जिसके बाद दोबारा फोन करके आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दे दी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी का फोन ट्रेस करके उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि धमकी देने के बाद आरोपी की पत्नी ने फोन लेकर कहा था कि उसका पति नशे में है और उसे नहीं पता वो क्या बात कर रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, सावरकर जयंती को मनाएंगे 'स्वतंत्र वीर गौरव दिन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+