महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, सावरकर जयंती को मनाएंगे 'स्वतंत्र वीर गौरव दिन'

महाराष्ट्र सरकार ने वीर सावरकर जयंती 28 मई पर स्वतंत्र वीर गौरव दिन मनाने की बात कही है। साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही है।

veer savarkar in maharashtra

वी डी सावरकर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी में अक्सर तनातनी बनी रहती है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने वीर सावरकर को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। शिंदे सरकार ने वीर सावरकर जन्मदिवस (28 मई) को स्वतंत्र वीर गौरव दिन के रूप में मनाने की बात कही है।

सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिंदे फडणवीस सरकार की ओर ये जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी गई। सीएम ऑफिस से ट्वीट में कहा गया कि स्वतंत्र वीर सावरकर के जन्मदिन (28 मई ) को 'स्वातंत्र्य वीर गौरव दिन' के तौर पर मनाया जाने वाला है। इस दिन वीर सावरकर के विचारों के प्रसारित करने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएंगे।

ट्वीट में आगे लिखा गया कि देश की स्वतंत्रता के लिए, राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वतंत्र वीर सावरकर का योगदान बहुत बड़ा है। उनकी देशभक्ति, धीरता, प्रगतिशील विचारों को आगे ले जाने के लिए और उनका आभार जताने के लिए उनके जन्मदिन को स्वतंत्र वीर गौरव दिन के तौर पर मनाए जाने की मांग उद्योग मंत्री उदय सामंत ने की थी।

बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी पार्टी में अक्सर वीर सावरकर को लेकर राजनैतिक खींचातानी मची रहती है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद से अपनी अयोग्यता के बाद कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मै गांधी हूं। मै माफी नहीं मांगूंगा।

वहीं, राहुल गांधी के बयानों पर सीएम एकनाथ शिंदे अपना विचार रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र वीर सावरकर का देश की आजादी में जो योगदान है वो सबको पता है। वहीं, राहुल गांधी उनका बार बार अपमान करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं।

वीर सावरकर का जन्म नासिक के बाघपुर में 28 मई 1883 को हुआ था। उनके आजादी में दिए गए योगदान को याद करके महाराष्ट्र सरकार ने इस दिवस की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: अकोला हादसे पर महाराष्ट्र सरकार ने जताया दुख, मृतकों को मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज का किया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+