मुंबई: नवनीत और रवि राणा के घर के बाहर हंगामा करने में 16 शिवसेना कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुंबई, 24 अप्रैल: शनिवार को मुंबई में लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के घर के बाहर हंगामा करने के मामले में 16 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया है कि 6 शिवसेना कार्यकर्ताओं को दोपहर और 10 को शाम को गिरफ्तार किया गया है। हंगामे में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रहा हैं। पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

xcx

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने का ऐलान करने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के घर के बाहर शनिवार को शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए थे और जमकर हंगामा काटा था। जिसको लेकर नवनीत राणा ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उनकी शिकायत के आधार अब पुलिस ने अब तक 16 शिवसेना कार्यकर्ताओं पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

राणा दंपत्ति भी जेल भेजे गए

नवनीत राणा और रवि राणा को भी शनिवार को ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नवनीत और रवि राणा के खिलाफ सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 34, 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 37 (1) के तहत केस हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+