'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे को महाराष्ट्र की जनता ने अपनाया, BJP वर्कर्स से बोले पीएम मोदी
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। साथ ही, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जीत का मंत्र दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने केवल एक हैं तो सेफ हैं का विचार रखा और लोगों ने इसे अपना लिया।
इस दौरान पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले कुछ दिन काफी अहम होने वाले हैं और आप लोगों को बीजेपी और महायुति का संदेश हर घर तक पहुंचना है। कहा कि केवल पर्चा देकर फॉर्मेल्टी नहीं करनी है, बल्कि लोगों के घर जाकर उनके मन को भी जानने की कोशिश करनी है। पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग भाजपा नीत महायुति सरकार से बहुत खुश हैं।

पीएम ने आगे कहा कि मैं जहां भी गया, मैंने यह प्यार देखा। महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि महायुति सरकार अगले पांच साल तक सत्ता में बनी रहे। हमने पूरे महाराष्ट्र में यह महसूस किया है। इस दौरान विपक्ष को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा, 'ये जातियों के खिलाफ बोलते हैं, जातियों को तोड़ने की बातें करते है।'
पीएम ने कहा कि उनको पता है SC ST OBC ये एक हैं इनकी ताकत बहुत ज्यादा है इसलिए उनको राजनीती करनी है तो इनको लगता है की इनके टुकड़े कर दो। महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।
शिंदे ने रखा जीत की हैट्रिक का लक्ष्य
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की सफलता पर भरोसा जताया। मुंबई के दहिसर में बोलते हुए शिंदे ने कहा, "हम दो बार चुने गए हैं और अब हैट्रिक की बारी है। हमें प्रतिद्वंद्वी का विकेट लेना है और उसे अच्छे बहुमत से हराना है।" उन्होंने चुनाव की तुलना क्रिकेट मैच से की और निर्णायक जीत का लक्ष्य रखा।












Click it and Unblock the Notifications