महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले-युवा होंगे अवसरों के लिए तैयार
PM Modi Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में मीडिया और एंटरटेनमेंट के काम के लिए भी केंद्र स्थापित होंगे।
दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर ये कौशल विकास केंद्र महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा किमहाराष्ट्र के गांवों में शुरू होने जा रहे केंद्र युवाओं को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करेंगे। ये केंद्र आधुनिक तकनीक के माध्यम से निर्माण क्षेत्र से जुड़े कौशल, खेती से जुड़े कौशल सिखाएंगे।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि "भारत आज सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी स्किल प्रोफेशनल को तैयार कर रहा है। जो नए कौशल विकास केंद्र महाराष्ट्र के गांवों में खुलने जा रहे हैं, ये सभी युवाओं को दुनियाभर के अवसरों के लिए तैयार करेंगे। इन केंद्रों में कंस्ट्रक्शन से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे।"
हर सेंटर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में लगभग 100 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
पीएमओ ने बताया कहा कि इन केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल जनशक्ति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल करने में मदद मिलेगी।
महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार ये कौशल विकास केंद्र युवाओं को रोजगार के लिए गांवों से शहरों की ओर पलायन करने से रोकने में मदद करेंगे, भविष्य में ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications