चरणों में सिर रखकर मांगता हूं माफी, शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने पर बोले PM मोदी

Modi In Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर दुख जताया है। पालघर में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श हैं। सिंधुदुर्ग में कुछ दिन पहले जो कुछ भी हुआ...आज मैं अपने आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में सिर झुकाकर माफ़ी मांगता हूं।"

पीएम मोदी ने कहा, "पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ मेरे लिए, मेरे सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं है, ये सिर्फ राजा, महाराजा नहीं हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। मैं आज सर झुका कर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं।

पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में राजकोट किले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनावरण की गई प्रतिमा सोमवार को गिर गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया और आश्वासन दिया कि इसे फिर से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने इस घटना के लिए लगभग 45 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं को जिम्मेदार ठहराया, जिसके कारण "नौसेना द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा... गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई"।

ज्ञात हो कि इस घटना ने महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और उस पर काम की गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की निंदा की और इस बात पर अविश्वास व्यक्त किया कि इतने महत्वपूर्ण स्मारक भी भाजपा के भीतर कथित भ्रष्टाचार का शिकार हो सकते हैं।

ठाकरे ने कहा कि यह अकल्पनीय है कि हमारे देवता छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी भाजपा के भ्रष्टाचार का विषय होगी।"सिंधुदुर्ग के संरक्षक मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा, "सिंधुदुर्ग में फर्म मेसर्स आर्टिस्ट्री के मालिक जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल (दोनों मूर्ति निर्माण में शामिल) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"चव्हाण ने बताया कि मूर्ति के लिए इस्तेमाल किए गए स्टील पर जंग लगना शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने पहले ही नौसेना को इस मुद्दे के बारे में सूचित कर दिया था और उचित उपाय करने का अनुरोध किया था। नौसेना ने मूर्ति की मरम्मत और उसे बहाल करने के लिए एक टीम तैनात कर दी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्कूल में हुआ बच्ची से दुराचार? पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार लगाये गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+