लाउडस्पीकर विवाद: MNS की चेतावनी पर बोले PFI प्रमुख मतीन शेखानी, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

मुंबई, अप्रैल 15। महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर से अजान को लेकर उठा विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में यह चेतावनी दी थी कि ईद से पहले अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो फिर हम भी लाउडस्पीकर से हनुमान चालिसा पढ़ना शुरू कर देंगे। राज ठाकरे की इस चेतावनी पर अब इस्लामिक संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की प्रतिक्रिया आई है। पीएफआई के अध्यक्ष मतीन शेखानी ने कहा है कि हमें छेड़ोगे तो हम भी छोड़ेंगे नहीं।

loudspeaker

रामनवमी जुलूस पर जो हिंसा हुई वो गलत है- शेखानी

मतीन शेखानी ने आगे कहा है कि अगर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हाथ भी लगाया तो हमारा संगठन सबसे आगे खड़ा हुआ नजर आएगा। आपको बता दें कि मतीन शेखानी मुंबई से सटे ठाणे ग्रामीण इलाके के मुस्लिम बहुल इलाके में जुमे की नमाज के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत जिन भी राज्यों में रामनवमी जुलूस पर हमले हुए हैं, वो सही नहीं हैं।

देश में मुस्लिमों पर हो रहा है अत्याचार- मतीन

मतीन शेखानी ने कहा कि इस देश में अब मुस्लिमों पर काफी अत्याचार हो रहा है, कुछ लोग मुम्ब्रा का भी माहौल खराब करना चाहते हैं। साथ ही कहा हमारा नारा है छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। वहीं महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर भी कहा कि एक भी लाउडस्पीकर को हाथ लगाया तो PFI सबसे आगे नजर आएगी।

मतीन शेखानी पर केस दर्ज

आपको बता दें कि उनके इस बयान को लेकर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मुंब्रा पुलिस ने अब्दुल मतीन शेखानी के खिलाफ बिना अनुमति सभा करने और कथित रूप से वहां भड़काऊ भाषण देने के मामले में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (3) और 135 लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+