महाराष्ट्र के इस जिले में लोगों ने 1 रुपये प्रति लीटर खरीदा पेट्रोल, जानिए वजह
सोलापुर। एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पार कर चुका है। ऐसे में एक पेट्रोल पंप पर एक रुपये प्रति लीटर पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पेट्रोल पंप पर लोगों की संख्या इतनी बढ़ गई कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। यह घटना महाराष्ट्र के सोलापुर का है, जहां एक पेट्रोल पंप मालिक ने एक रुपये प्रति लीटर पेट्रोल लोगों को दिया।

10 दिन से स्थिर हैं पेट्रोल के दाम
करीब 10 दिन से पेट्रोल की कीमत स्थिर है, किसी तरह की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है लेकिन लगातार 10 दिन तक पेट्रोल की कीमतों में जिस तरह से बढ़ोत्तरी की गई है उससे पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बांटा गया पेट्रोल
ऐसे में महाराष्ट्र के सोलापुर में एक पेट्रोल पंप पर 500 लोगों को एक रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल दिया गया। यह आयोजन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स की ओर से आयोजित किया गया था। दरअसल, यह आयोजन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में और डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर किया गया था।

बढ़ती महंगाई के विरोध में एक रुपये प्रति लीटर बेचा पेट्रोल
विरोध के तौर पर 500 लोगों को सस्ती दर पर पेट्रोल दिया गया। इसके बाद काफी देर तक लोग पेट्रोल पंप पर आते रहे। संगठन की प्रदेश इकाई के नेता महेश सर्वगौडा ने कहा, महंगाई तेजी से बढ़ी है और पेट्रोल का दाम 120 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ऐसे में लोगों को राहत देने और डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए एक रुपये की दर पर पेट्रोल बेचने का फैसला किया गया।

कहा- लोगों को राहत देने के लिए बेचा सस्ता पेट्रोल
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति तेजी से बढ़ी है। नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पेट्रोल की कीमत ₹ 120 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इसलिए लोगों को राहत देने और डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए, हमने एक रुपये की दर से पेट्रोल देने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "अगर हमारे जैसा छोटा संगठन 500 लोगों को राहत दे सकता है, तो सरकार को भी राहत देनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications