Pune Google ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पकड़ा गया, बताया क्यों की ऐसी कॉल
Pune Google ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी से भरा कॉल आया। जिसके बाद पुलिस ने ऑफिस कैेंपस को खाली करवा दिया और बम निरोधक दस्ते ने बम की तलाश की। वहीं पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स को भी अरेस्ट कर लिया।

पुणे में स्थित गूगल कंपनी के ऑफिस में बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर वहां हडकंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक टीम वहां पहुंची और गूगल ऑफिस कैंपस को पूरा खाली करवा दिया और बम की तलाशी की। टीम को कैंपस में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली कॉल करने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस द्वारा अरेस्ट किए शख्स ने पूछताछ में जो धमकी भरा कॉल करने की वजह बताई उसने सबको हैरान कर दिया।
कैंपस को अलर्ट पर रखकर बम की शुरू की गई तलाश
पुणे गू्गल ऑफिस में कॉल मिलने के बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई और बम निरोधक टीम को सूचित किया और गूगल ऑफिस के कैंपस को कुछ समय के लिए अलर्ट पर रख दिया था।
हैदराबाद के शख्स ने की थी ये कॉल, कबूला क्यों दी थी धमकी ?
इसके साथ ही गूगल ऑफिस का बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी और चंद घंटों में उस शख्स को धर-दबोचा। पुलिस ने पुणे के गूगल ऑफिस को धमकी भरा कॉल करने वाल शख्स हैदराबाद से अरेस्ट किया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसने शराब के नशे की हालत में ये धमकी भरा कॉल किया था।
फर्जी कॉल ने पुलिस और बम निरोधक दस्ते का बढ़ाया काम
पुणे पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख ने कहा कि पुणे के मुंढवा इलाके में एक बहुमंजिला कामर्शियल बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर गूगल का ऑफिस है। जहां एक कॉलर ने बीकेटी ऑफिस को कॉल की और धमकाया कि पुणे के गूगल ऑफिस में बम रखा है। जिसके बाद पुणे पुलिस और बम निरोधक दस्ता गूगल कार्यालय पहुंचा और उसने जांच की। आखिर में वो फर्जी कॉल निकली, कॉल करने वाले को हैदराबाद में ट्रेस किया गया और वहां की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानें बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स कौन है ?
हैदराबाद पुलिस ने जिस शख्स को इस मामले में पकड़ा है उसका नाम पनायम शिवानंद है और वो हैदराबार का निवासी है। पनायम ने नशे की हालत में वो धमकी भरा फोन किया था, पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications