परमबीर सिंह बोले- अनिल देशमुख की टिप्पणी से था आहत, आत्मसम्मान के लिए सीएम को लिखा लेटर

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा करने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखने की वजह का खुलासा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परमबीर सिंह, राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख की टिप्पणी से आहत थे और इसे अपने 'आत्मसम्मान' से जुड़ा मामला बताया है। बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक से भरी कार और हिरेन मनसुख की मौत की मौत के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर को पद से हटा दिया गया था।

Parambir Singh said Anil Deshmukh comment was hurt wrote letter to CM for self-respect

पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिख अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा क्योंकि ऐसा उन्होंने अपने सम्मान की रक्षा के लिए किया। रिपोर्ट के अनुसार परमबीर सिंह ने सीएम को यह खत मुकेश अंबानी विस्फोटक केस और मनसुख हिरेन हत्या जांच में लापरवाही के आरोपों से आहत होकर लिखा था। परमबीर सिंह ने कहा कि लगाए जा रहे इल्जामों से मैं आहत हूं और अपना आत्मसम्मान बचाने के लिए मैंने लेटर लिखा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यह लेटर परमबीर सिंह ने शनिवार को लिखा था। इस लेटर में उन्होंने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गिरफ्तार किए गए सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की उगाही का टारगेट दिया था। बता दें कि इस मामले पर सोमवार को अपने ट्रांसफर ऑर्डर के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली। साथ ही पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की। फिलहाल महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा हुआ है। एक ओर बीजेपी पूर्व कमिश्नर के बयान के आधार पर गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रही, तो वहीं दूसरी ओर एनसीपी और सहयोगी दल उनका बचाव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BJP नेता बोले, शरद पवार और कितना झूठ बोलेंगे, 15 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे अनिल देशमुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+