Pankaja Munde का हेलिकॉप्टर हुआ खराब, बाल-बाल बची जान, दहशत में आईं मंत्री ने जताई बड़ी आशंका
Pankaja Munde's helicopter breaks down: महाराट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश दुर्घटना का गम अभी ताजा ही है। इसी बची भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे के साथ बड़ा प्लेन हादसा होते बचा है।
दरअसल, पंकजा मुंडे का हेलिकॉप्टर छत्रपति संभाजीनगर में उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। यह घटना तब हुई जब मुंडे, जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए लातूर जाने वाली थीं। टेकऑफ से ठीक पहले, पायलट ने हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी का पता लगाया, जिसके कारण उनकी यात्रा और संभावित जनसभाओं को टाल दिया गया।

दहशत में आईं पंकजा मुंडे
इस घटनाक्रम पर पंकजा मुंडे ने बताया, "मैं सुबह 10:30 बजे निकलने वाली थी, और हेलिकॉप्टर को हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी। लेकिन मुझे बताया गया कि जिस हेलिकॉप्टर का मैंने कल इस्तेमाल किया था, उसमें कुछ खराबी है।"
'मुझे कल भी लगा था कि यह हेलिकॉप्टर पुराना है'
मुंडे ने अपनी आशंका व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे कल भी लगा था कि यह हेलिकॉप्टर पुराना है।" हालांकि, वह तकनीकी विवरणों में नहीं गईं और उन्हें सूचित किया गया कि उनके लिए एक दूसरा हेलिकॉप्टर भेजा जा रहा है। उन्होंने उस डर को भी साझा किया, जो ऐसी घटनाओं के बाद दिमाग में आता है।
पंकजा मुंडे ने आगे कहा, "जब से ऐसी कोई दुखद घटना हुई है, मैं सोचती हूं कि उस वक्त विमान में बैठे लोगों को कैसा महसूस हुआ होगा? कितनी भयानक यातना और भय उन्होंने अनुभव किया होगा।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका स्वभाव गहराई से सोचने का है और उस घटना ने उनके पूरे परिवार को व्यथित कर दिया था।
अजित पवार प्लेन क्रैश दुर्घटना
उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान एक दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा 28 जनवरी को हुआ, जिसमें उनके साथ विमान में सवार अन्य चार लोग भी मारे गए। वे जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे, तभी उनका विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दहशत में हैं पंकजा मुंडे
दहशत में आईं, मुंडे ने कहा, "मुझे भी डर लगा कि मेरे हेलिकॉप्टर को क्या हुआ, लेकिन अब ऐसा महसूस होना स्वाभाविक है। इसका कोई विकल्प नहीं है, हर किसी को अपना काम और कर्तव्य निभाना पड़ता है।" उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है।
मुंडे बोलीं- मेरी मां लगातार पूछती रहती हैं कि...
मुंडे ने बताया कि उनकी मां लगातार फोन करके पूछती रहती हैं, "क्या लैंडिंग हो गई? क्या इसने टेकऑफ कर लिया?" उन्होंने कहा कि ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं के कारण सभी के मन में एक तनाव और बेचैनी है। अनगिनत कार्यकर्ता उन्हें संदेश भेजकर हेलिकॉप्टर या हवाई जहाज का उपयोग न करने की सलाह दे रहे थे।
हालांकि, मुंडे ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले ही उन्हें समस्या की जानकारी दे दी गई थी और बताया गया था कि इसे बदलना पड़ेगा, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आज की संभावित अंतिम दो सभाएं रद्द हो सकती हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार (3 फरवरी) को पंकजा मुंडे छत्रपति संभाजीनगर में थीं, जहां उन्होंने जिला परिषद के लिए वालुज क्षेत्र में एक जनसभा की थी। उस समय अपने प्रचार भाषण में उन्होंने कहा था कि जब वह हेलिकॉप्टर से प्रचार करती हैं, तो उनकी मां उनकी सुरक्षा के लिए भगवान से मन्नतें (देव पानी में रखती हैं) मांगती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications