मुंबई में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, दैनिक कोरोना मामलों में से 37% लोग नए वेरिएंट से संक्रमित

मुंबई, 31 दिसंबर। कोरोना वायरस केस के साथ-साथ अब देश में तेजी से खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ने लगे हैं। मुंबई में शुक्रवार को ओमिक्रॉन को लेकर एक चौंकाने वारी रिपोर्ट सामने आई जिसके बाद राज्य सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों में से 37 फीसदी पेशेंट स्थानीय हैं, यानी उनका किसी भी विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। बता दें के शहर में अब तक 153 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं, जिनमें से सिर्फ 12 मरीज ऐसे हैं जो विदेश की यात्रा से लौटे हैं।

Omicron spreading rapidly in Mumbai 37 Percentage of daily corona cases infected with new variants

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि 21 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच बिना किसी यात्रा इतिहास वाले स्थानीय मुंबईकरों के पॉजिटिव कोविड-19 रिपोर्ट में से 37 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए। जुटाए गए 375 लोगों के नमूनों में से 141 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए, जबकि इनमें से किसी भी मरीज ने विदेश यात्रा नहीं की थी। 141 ओमिक्रॉन के रोगियों में 89 पुरुष हैं जबकि 52 महिलाएं हैं। इतना ही नहीं 141 में से 93 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था और तीन मरीजों ने वैक्सीन के कम से कम एक डोज ली थी।

Recommended Video

    Omicron In Mumbai: मुंबई में और सख्त हुए प्रतिबंध, 15 January तक बढ़ाई गई धारा 144 | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: मुंबई में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, दैनिक कोरोना मामलों में से 37% लोग नए वेरिएंट से संक्रमित

    कुल दैनिक ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 7 में मामूली लक्षण, 39 मरीजों में हल्के लक्षण और 95 लोग बिना लक्षण के पाए गए। बीएमसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'केवल सात मरीज, जिनमें मामूली लक्षण हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं।' नागरिक निकाय ने कहा कि मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमण वाले कुल 153 व्यक्तियों में से केवल 12 का अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर शहर लैटे थे। ओमिक्रॉन वाले 141 मुंबई निवासियों में से, सबसे अधिक 21 के-वेस्ट वार्ड से हैं, जिसमें अंधेरी वेस्ट, जुहू और वर्सोवा शामिल हैं। इसके बाद डी वार्ड जिसमें मालाबार हिल, महालक्ष्मी और तारदेव क्षेत्र शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+