OMG: पुणे के किसान ने टमाटर बेचकर कमाई इतनी रकम, रातों-रात बन गया करोड़पति
गायकर
टमाटर के दाम कम होने का नाम ही ले रहे हैं। देश भर में टमाटर 150 से 200 रुपये बिक रहे थे हालांकि केंद्र सरकार ने रविवार को टमाटर की थोक कीमत 90 से घटाकर 80 प्रति किलोग्राम कर दी है। टमाटर महंगे होने के बाद से हीआम इंसान की थाली से तो टमाटर गायब हो चुका है लेकिन टमाटर की खेती करने वाले किसान खुशहाल हो गए हैं।
टमाटर की आसमान छूती कीमतों की बदौलत पुणे का एक किसान ने इतनी कमाई की कि वो रातों- रात लखपति बन चुका है। आइए जानते हैं पुणे के किसान ने इस सीजन में कितनी कमाई?

टमाटर की खेती करके इस सीजन में हो गया मालामाल
टमाटर की खेती से करोड़ों की कमाई करने वाले इस किसान का नाम गायकर है जो पुणे का किसान है। इसका पूरा परिवार टमाटर की खेती करता है। टमाटर की खेती से हर साल गायकर को एक सीमित कमाई होती थी और वो अपने परिवार का गुजारा कर पाता था वहीं इस सीजन में टमाटर की खेती में उगे टमाटरों को बेचकर करोड़पति हो गया है।
पुणे के किसान ने इस सीजन में कमाए इतने करोड़
पुणे के किसान गायकर ने टमाटर बेचकर 2.8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। उसने बताया कि उसके पास लगभग 3000 से 4000 क्रेट टमाटर का स्टॉक है। इसलिए अगर आप गणना करें तो इस साल मेरी कुल कमाई लगभग 3.5 करोड़ हो जाएगी।
टमाटर से हुई कमाई से बदली किसान के परिवार की किस्मत
गायकर ने कहा कि उनका परिवार बहुत खुश है। गायकर ने अपनी कमाई का श्रेय अपने साथ खेत में टमाटर की खेती में उसका हाथ बटाने वाली अपनी पत्नी और उसके मां-बाप और बच्चों को आर्शीवाद को दिया। गायकर ने कहा ये सफलता मुझे मेरे माता-पिता, दादा-दादी के आशीर्वाद और मेरी पत्नी की कड़ी मेहनत के कारण मिली है जो साथ काम करती है। मेरे परिवार में हर कोई हमारे टमाटरों के लिए मिली कीमत से खुश है।
गायकर को उम्मीद से कहीं अधिक मिली कीमत
गायकर ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि टमाटर बेचकर उन्हें प्रति किलो लगभग 30 रुपये मिलेंगे लेकिन इस सीजन में उनकी किस्मत बदल गई। इस सीजन में टमाटर की बढ़ी कीमत मेरे लिए बंपर लॉटरी साबित हुई।
2005 से कर रहा टमाटर की खेती, पहली बार हुई करोड़ों में कमाई
गायकर 2005 से खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता से खेती की जिम्मेदारी ली और अब वह अपनी पत्नी के साथ उनके खेत में काम करते हैं। पहले वे सिर्फ 1 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती करते थे। बाद में 2017 से श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 12 एकड़ में टमाटर की खेती कर रहे हैं। टमाटर के अलावा पुणे के किसान गायकर संबंधित मौसम में प्याज और फूलों की भी खेती करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications