एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने लोकसभा में सुनाई हनुमान चालीसा और ABCD, जानिए क्यों
Shrikant Shinde Parliament Speech: केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार (8 अगस्त) को लोकसभा में चर्चा शुरू हुई। लोकसभा में इस दौरान तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार को मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर घेरा। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी विपक्ष पर तगड़ा हमला बोला। इसके अलावा सपा सांसद डिंपल यादव और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी सरकार पर जमकर बरसी।
इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का भाषण सदन में सबसे दिलचस्प रहा। महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में हनुमान चालीसा सुनाई। इसी के साथ ABCD सुनाते हुए मोदी सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी।

लोकसभा में सुनाई हनुमान चालीसा
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंगलवार को महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे अपने भाषण में हनुमान चालीसा सुनाने लगे। इसी के साथ श्रीकांत उद्धव ठाकरे गुट पर हमलावर होते हुए नजर आए।
उद्धव ठाकरे गुट पर दिखे आक्रामक तेवर
उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने तो हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को जेल में डाल दिया और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया। दरअसल, श्रीकांत शिंदे ने हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा का जिक्र किया। याद रहे कि नवनीत ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
श्रीकांत यही नहीं रुके उन्होंने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि आप 2019 में किसकी तस्वीरें लगाकर चुनाव जीते थे। फिर आपने धोखा कर दिया और बाला साहेब ठाकरे के विचारों से समझौता कर लिया। इन लोगों ने अनैतिक सरकार बनाई थी।
400 सीटों का किया दावा
वहीं श्रीकांत शिंदे ने आगे कहा कि जब 2018 में अविश्वास प्रस्ताव आया था तो एनडीए की सीटें 2019 में बढ़ गई थीं। अब एक बार फिर से ये लोग अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं और अब एनडीए के सांसदों की संख्या 400 के पार हो जाएगी।
ABCD सुनाकर की यूपीए और एनडीए की तुलना
इसके अलावा उन्होंने ABCD सुनाकर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। शिंदे ने विपक्ष के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि इनके गठबंधन में तो हर नेता पीएम इन वेटिंग है। सबको लगता है कि मैं पीएम बन जाऊंगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गठबंधनों की नहीं बल्कि स्कीम बनाम स्कैम की है। इसी के साथ उन्होंने A टू Z तक यूपीए और एनडीए सरकार के शासनकाल की तुलना की।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां A का मतलब आत्मनिर्भर भारत है और उनके यहां इसका अर्थ आदर्श स्कैम था। वहीं इनके लिए B से बोफोर्स होता था और अब इसका मतलब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है।












Click it and Unblock the Notifications