NMACC: अनंत अंबानी की घड़ी पर टिकी रह गई लोगों की नजर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

इस घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये है। पटेक फिलिप इस तरह की लक्जरी घड़ी बनाती है।

अनंत अंबानी की घड़ी पर टिकी रह गई लोगों की नजर

नीता मुकेश अंबानी आर्ट कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में सितारों का जमावड़ा लगा था। इस बीच कई सितारों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस दौरान बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी घड़ी लोगों को बेहद आकर्षित कर रही है। जहां अनंत काले रंग की ड्रेस पहने थे, वहीं उनकी होने वाली पत्नी ने हल्के नीले रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रही थी।

हालांकि, इस बीच अनंत अंबानी की लक्जरी कलाई घड़ी ने पूरी महफिल लूट ली। इस लक्जरी घड़ी की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये है। पटेक फिलिप (Patek Philippe) की घड़ी लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है। अनंत अंबानी ने Grandmaster Chime watch एडिशन वाली घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये है। अनंत अंबानी के लिए ये चीजें तो आम बात है। बता दें कि Patek Philippe दुनिया के लग्जरी वॉच ब्रांड बनाती है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल उन्होंने इंगेजमेंट की है। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

अनंत अंबानी ने 19 जनवरी को एक पारंपरिक समारोह में उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई की। सगाई का ग्रैंड समारोह मुकेश अंबानी के मुंबई में स्थित घर एंटीलिया में हुई। इस अवसर पर ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने इस पार्टी में हिस्सा लिया था।

दरअसल सगाई की जो तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे थे कि अनंत अंबानी काफी मोटे नजर आ रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लग गई थी कि क्या एक बार फिर से अनंत अंबानी का वजन बढ़ गया है? अगर ऐसा हुआ तो क्यों हुआ है? इस तरह के सवाल लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे थे।

यह भी पढ़ें- NMACC उद्घाटन समारोह में सितारों का जमावड़ा, बेटे-बहू के साथ मुकेश अंबानी ने लूटी महफिल, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+