'मदरसे आतंकवादी तैयार करने का अड्डा', फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने फिर दिया विवादित बयान, मचा बवाल

Nitesh Rane controversial statement: मालेगांव नगर निगम कार्यालय परिसर में नमाज़ अदा किए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अपने तीखे बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे इस मुृद्दें को लेकर भड़क उठे हैं। उन्‍होंने नगर निगम कार्यालय में नमाज पढ़े जाने का विरोध करते हुए मदरसों को लेकर बड़ा ही विवादित बयान दे डाला है।

बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर बयान दिया कि नगर निगम कार्यालय में नमाज़ पढ़ने का कोई प्रावधान संविधान में नहीं है। इसके साथ उन्‍होंने मदरसों को लेकर ऐसी बात बोली जिस पर राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है।

Nitesh Rane controversial statement

'मदरसे आतंकवादी तैयार करने का अड्डा'

भाजपा नेता नितेश राणे ने आज पत्रकारों से बात करते हुए मालेगांव में नमाज़ अदा करने के विवाद और राज्य के मदरसों को लेकर बड़े व विवादित बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मदरसे आतंकवादियों के अड्डे बन गए हैं, और वे मुख्यमंत्री से सभी मदरसों को बंद करने की मांग करेंगे।

सभी मदरसों को बंद करवा दिया जाए

मदरसों पर अपनी टिप्पणी में, राणे ने साफ कहा कि महाराष्ट्र के मदरसे 'दहशतवाद के अड्डे' में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने कहा आगामी दिनों में मुख्यमंत्री से इस संबंध में कार्रवाई करते हुए राज्य के सभी मदरसों को तत्काल बंद करने की अपील करने की बात कही।

क्या नमाज़ के लिए मस्जिदें बंद थीं?

मालेगांव नमाज़ प्रकरण पर पूछे गए सवालों के जवाब में, नितेश राणे ने कहा, "चुनाव से पहले ये लोग 'जय भीम, जय भीम' करते हैं, लेकिन चुने जाने के बाद बाबासाहेब को भूल जाते हैं।" उन्होंने आगे पूछा, "संविधान में नमाज़ अदा करने को कहां मान्यता मिली है? क्या नमाज़ के लिए मस्जिदें बंद थीं?"

'...तब हरे सांपों को नहीं बोलना चाहिए'

राणे ने एक और तीखा बयान देते हुए कहा, "हम भी गीता का पाठ शुरू करेंगे, तब इन हरे सांपों को नहीं बोलना चाहिए।" मदरसों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने सवाल किया, "मदरसों की ज़रूरत ही क्या है? मदरसे आतंकवादी चलाते हैं। हम स्कूलों में भगवद गीता पढ़ाएंगे, मदरसों के नखरे क्यों उठाएँ?" उन्होंने अंत में अपनी मांग दोहराई कि वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उनसे महाराष्ट्र के सभी मदरसों को बंद करने का आग्रह करेंगे, क्योंकि उनके अनुसार ये 'दहशतगर्दों के अड्डे' बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+