'मैं खेद व्यक्त करता हूं', भगवान राम को मांसाहारी कहने वाले NCP शरद गुट के विधायक ने मांगी माफी
NCP Jitendra Awhad ON Ram Remark: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। सदियों पुराने मंदिर का सपना अब साकार होने को है। इस बीच एक तरफ जहां देशभर में राम मंदिर को लेकर उत्सव का माहौल है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के भगवान राम पर की गई टिप्पणी के बाद बवाल खड़ा हाे गया।
हालांकि अब एनसीपी नेता ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। एक दिन पहले (बुधवार) एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताया था। अब जब उनके बयान पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने आज माफी मांग ली है।

NCP MLA जितेंद्र आव्हाड ने मांगी माफी
Recommended Video
अपने बयान के बाद विवाद बढ़ता देख गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मैं जनभावनाओं का आदर करते हुए अपने बयान के लिए खेद व्यक्त करता हूं। मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।
वाल्मिकी रामायण का दिया हवाला
हालांकि अब बयान को लेकर उन्होंने सफाई में कहा कि जो लोग इसके विरोध में खड़े हैं उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि वाल्मिकी रामायण में 6 कांड हैं। मैं अयोध्या कांड के 52वें श्लोक 102 का सर्ग आप खुद ही पढ़िएगा, मैं नहीं पढूंगा, क्योंकि मैं विवाद नहीं बढ़ाना चाहता।
जानिए भगवान राम को लेकर क्या दिया था बयान?
बता दें कि जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राम हमारे हैं और वह बहुजन हैं। राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे। वे शिकार करके खाते थे। जब वे वनवास में थे तो वे जंगल में शिकार करके खाते थे। इसके पीछे तर्क देते हुए उन्होंने कहा था कि 14 साल में जंगल रहने वाला राम कहां से शाकाहारी ढूंढ़ने जाता?












Click it and Unblock the Notifications