एनसीपी पर किसका हक? चुनाव आयोग आज करेगा सुनवाई, अजित पवार-शरद पवार के लिए अहम फैसला
EC Hearing on NCP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नाम और चुनाव चिह्न पर अधिकार को लेकर आज चुनाव आयोग में बड़ी सुनवाई होने जा रही है। चुनाव आयोग शरद पवार और अजित पवार के गुट की ओर से डाली गई याचिका का संज्ञान लेते हुए सुनवाई करेगा। चुनाव आयोग आज यह बताएगा कि एनसीपी (NCP)का असली बॉस कौन है, चाचा शरद पवार या भतीजा अजित पवार?
बता दें कि आज दोनों गुटों को चुनाव आयोग के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखना है। इसस पहले निर्वाचन आयोग ने शरद पवार गुट के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया था। वहीं अजित पवार गुट की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष घोषित किया जाना चाहिए और पार्टी का चुनाव चिह्न भी आवंटित कर देना चाहिए।

बता दें कि जुलाई महीने में अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी में बड़ी बगावत हुई थी, जब पार्टी का एक गुट महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो गया था। अजित पवार समेत पार्टी के 9 विधायक शिंदे कैबिनेट का हिस्सा बन गए थे। अजित पवार को उपमुख्यमंत्री का पद मिला था।
शरद पवार ने गुरुवार को किया था शक्ति प्रदर्शन
चुनाव आयोग की सुनवाई से पहले शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन किया था। इस दौरान शरद पवार ने अपनी जीत का दंभ भी भरा। 82 वर्षीय शरद पवार ने राकांपा की विस्तारित कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अपनाए गए प्रस्ताव में कहा गया कि पूरी पार्टी शरद पवार के साथ है। पार्टी उनके मार्गदर्शन और दृष्टिकोण के तहत देश में भविष्य के चुनावों की तैयारी कर रही है।
चुनाव आयोग का जो भी फैसला होगा उसे स्वीकार करेंगे: अजित पवार
अजित पवार का कहना है कि चुनाव आयोग का जो भी फैसला होगा उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। बता दें कि 5 जुलाई, 2023 को चुनाव आयोग को अजित पवार की ओर से पार्टी के चुनाव चिह्न पर दावा करने वाली एक याचिका और उनके गुट के सांसदों और विधायकों से उनके समर्थन में 40 हलफनामे मिले (30 जून को चिट्ठी चुनाव आयोग को भेजी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications