'मेरे नाम का इस्तेमाल कर NCP MLAs को किया गुमराह', फडणवीस के साथ भतीजे अजीत की शपथ पर शरद पवार का नया खुलासा

Sharad Pawar: शरद पवार ने खुलास करते हुए कहा कि उस दिन मैं बहुत हैरान था। मैंने तुरंत उद्धव को फोन लगाया और कहा कि अजीत पवार ने जो कुछ भी किया है वो गलत है।

शरद पवार और अजीत पवार

Sharad Pawar on Ajit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार ने आज पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, अजीत पवार ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष जो भी बनेगा, लेकिन वो शरद पवार के मार्गदर्शन में ही काम करेगा। इस बीच शरद पवार ने अपने भतीजे अजीत पवार को लेकर एक खुलासा किया है। यह खुलासा उन्होंने अपडेटेड आत्मकथा में किया है।

शरद पवार ने आज खुलासा करते हुए कहा कि अजीत पवार ने नवंबर 2019 में जिस दिन भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ शपथ ली थी, उस दिन हम बहुत हैरान थे। हम इतना शॉक्ड थे कि हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मेरे भतीजे बीजेपी के साथ सरकार बना रहे हैं। जबकि मैं उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रहा था।

शरद पवार ने अपने बॉयोग्राफी में लिखते हैं कि जब उन्हें 23 नवंबर 2019 की सुबह करीब 6:30 बजे फोन आया कि अजीत पवार और एनसीपी के कुछ विधायक राजभवन में शपथ ले रहे हैं। इसके बाद वे काफी चौंक गए। उन्होंने आगे लिखा कि राजभवन में मौजूद कुछ विधायकों को मैंने फोन किया तो मुझे पता चला कि केवल 10 विधायक वहां पहुंचे हैं। उनमें से एक विधायक ने मुझे बताया कि ये इसलिए हो रहा है, क्योंकि ऐसा मैं चाहता हूं।

Recommended Video

    Sharad Pawar Resign: NCP President शरद पवार के ऐलान पर बहे आंसू | Jayant Patil | वनइंडिया हिंदी

    शरद पवार ने कहा कि लेकिन यह एमवीए (महाराष्ट्र विकास अघाड़ी) की योजना को विफल करने के लिए भाजपा की साजिश थी। उन्होंने बताया कि मैंने तुरंत उद्धव ठाकरे को फोन किया और उन्हें बताया कि अजीत पवार ने जो कुछ भी किया है वह गलत है। मैं और एनसीपी इसका समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राकांपा विधायकों को राजभवन ले जाने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया था।

    हालांकि, असफल प्रयास के बाद अजीत पवार फिर से एनसीपी में लौट आए। शरद पवार ने यह खुलासा उस वक्त किया, जब मुख्यमंत्री बनने के लिए अजीत पवार के फिर से पाला बदलने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, अजीत पवार ने इसका खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हूं मैं एनसीपी के लिए काम करता रहूंगा।

    यह भी पढ़ें- अध्यक्ष पद छोड़ने के दौरान समर्थकों को रुला गए शरद पवार, पढ़ें भावुक कर देने वाला पूरा भाषण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+