महाराष्ट्र: NCP नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक, सुप्रिया सुले ने उनकी बेटी रोहिणी से की बात
Eknath Khadse Suffered Heart Attack: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधान परिषद के राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य एकनाथ खडसे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आया है। पार्टी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एकनाथ खडसे को हार्ट अटैक आया है। उनका इलाज अस्पातल में चल रहा है।
उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि एकनाथ खडसे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आया है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी बेटी रोहिणी खडसे के संपर्क में हैं।

सुप्रिया सुले ने कहा कि एनसीपी नेता एकनाथजी खडसे को दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैंने उनकी बेटी रोहिणी खडसे से बात की है। साथ ही खडसे साहब के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली है।
मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं वे जल्द ठीक हो जाएं- सुप्रिया सुले
सुप्रिया सुले ने मराठी में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ा है। वह जल्द ठीक हो जाएंगे और सुरक्षित घर लौट आएंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं। रोहिणी खडसे ने कहा कि उनके पिता को जलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वह पिछले दो दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे।
2020 में बीजेपी से एनसीपी में शामिल हुए थे एकनाथ खडसे
उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने के लिए उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। खडसे महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने 2020 में बीजेपी छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 'जब तक सरकार हमें आरक्षण नहीं देती, मैं रुकने वाला नहीं', अनशन खत्म करने के बाद बोले मनोज जारांगे












Click it and Unblock the Notifications