महाराष्ट्र चुनाव के बीच अनिल देशमुख लॉन्च कर रहे आत्मकथा, सनसनीखेज खुलासे मचा सकते है बवाल
Anil Deshmukh autobiography: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और शरद पवार गुट वाली एनसीपी के दिग्गज नेता अनिल देशमुख अपनी आत्मकथा लॉन्च करने जा रहे हैं। अनिल देशमुख ने 'एक्स' पर अपनी आत्मकथा का कवर पेज शेयर किया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच "डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर" शीर्षक वाली इस किताब के लॉन्च होने के बाद राजनीतिक भूचाल आ सकता है।
क्योंकि इस किताब में गृह मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान पर्दे के पीछे की कहानियों का खुलासा किया गया है। इकसे अलावा गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी देशमुख ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिससे मतदान से पहले संभावित रूप से एक नई बहस छिड़ सकती है।

आत्मकथा में छुपे चौंकाने वाले सच को जानिए
"डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर" शीर्षक वाली इस किताब में अनिल देशमुख राजनीतिक सफर के सबसे चुनौतीपूर्ण चरणों का खुलासा किया है। "एक्स" पर देशमुख ने आत्मकथा का कवर पेज शेयर करते हुए लिखा "हर सुर्खी के पीछे एक गहरी कहानी छिपी होती है - मेरी रोमांचक राजनीतिक आत्मकथा में छुपे चौंकाने वाले सच को जानिए। मेरे किताब का कवर पेज साझा कर रहा हूं"।
बुक में किए हैं सनसनी खेज खुलासे
अनिल देशमुख ने अपनी आत्मकथा के पन्नों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा एंटीलिया केस, ईडी केस और विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलासा किया है। गृह मंत्री रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनुभवों और सामने आई बाधाओं के बारे में खुलासा किया है।
पुलिस और जांच एजेंसयों पर भी लगाए है बड़े आरोप
"डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर" को एक रोमांचक आत्मकथा में अनिल देशमुख ने अपने जीवन के उतार-चढ़ाव भरे दौर को उजागर किया है। कहानी की शुरुआत कोविड काल में मुकेश अंबानी के घर अंटीला के पास विस्फोटकों से लदी गाड़ी मिलने की चौंकाने वाली घटना से होती है। इसके अलावा देशमुख ने विपक्षी पार्टी, भ्रष्ट पुलिसकर्मी और जांच एजेंसियों पर बड़े आरोप लगाए हैं।
राजनीतिक साजिश में कैसे फंसे देशमुख
किताब में देशमुख ने बताया है कि कैसे उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन किया, लेकिन एक राजनीतिक साजिश में फंस गए। उन्होंने एक ऐसी स्थिति का वर्णन किया है, जहां भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों, विपक्षी दलों और केंद्रीय एजेंसियों ने उन्हें निशाना बनाया, जिससे उन्हें चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
देशमुख ने फडणवीस पर लगाया ये गंभीर आरोप
देशमुख की कहानी देवेंद्र फडणवीस पर जमकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ फडणवीस फर्जी हलफनामा दाखिल करने का दबाव बनाया गया गया। उन्होंने कहा फडणवीस हलफामे के जरिए विपक्षी नेताओं के करियर को खत्म करने के लिए मेरा इस्तेमाल करना चाहते थे।"
देशमुख ने बताया कि उन्होंने फडणवीस के दूत के जरिए संदेश भेजा कि "उन्हें बताइए कि मैं किसी के खिलाफ झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा। मैं ऐसे झूठे आरोपों में फंसने के बजाय अपना बाकी जीवन जेल में बिताना पसंद करूंगा।"
तीन भाषाओं में होगी प्रकाशित
अनिल देशमुख आत्मकथा हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में प्रकाशित होगी, तीनों संस्करणों के कवर पेज सामने आ चुके हैं, जो देशमुख के पक्ष की कहानी की एक झलक पेश करते हैं। सामने आए अंशों में से कुछ पन्नों में 20 अलग-अलग घटनाओं का जिक्र है, जिसमें देशमुख ने ईडी पर गंभीर कदाचार का आरोप लगाया है, जिसमें केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ उनके आरोपों और उनके खिलाफ कार्यवाही का विस्तृत विवरण दिया गया है।
हर सुर्खी के पीछे एक गहरी कहानी छिपी होती है – मेरी रोमांचक राजनीतिक आत्मकथा में छुपे चौंकाने वाले सच को जानिए। मेरे किताब का कवर पेज साझा कर रहा हूं.#AnilDeshmukh #DiaryOfHomeMinister #Maharashtra #NCPSharadPawar #अनिलदेशमुख #डायरीऑफहोममिनिस्टर #महाराष्ट्र #एनसीपीशरदपवार pic.twitter.com/sbSq4KvmFD
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) October 24, 2024












Click it and Unblock the Notifications