NCP Crisis: नासिक एनसीपी कार्यालय में झड़प, शरद पवार और अजित पवार के समर्थकों ने की हाथापाई

एनसीपी संकट के बीच शरद पवार और अजित पवार से समर्थकों के बीच झड़प सामने आई है। ये उस वक्त हुआ जब एनसीपी समर्थक नासिक कार्यालय पर जुटे थे।

NCP Political Crisis: रांकपा के दिग्गज नेता शरद पवार के नेतृत्व परिवर्तन के निर्णय के बाद के कुछ दिन बाद ही पार्टी में संकट शुरू हो गया है। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे नजर आए। बात यहीं तक सीमित नहीं रही। रांकपा के नासिक कार्यालय में कुछ कार्यकर्ताओं को जब एंट्री नहीं मिली तो तीखी झड़प हुई। कथित रूप से एनसीपी के नासिक कार्यालय में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के समर्थक और शरद पवार के समर्थकों को बीच हाथापाई भी हुई।

महाराष्ट्र के शिंदे सरकार में शामिल होने साथ ही अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने मंगलवार को अपने नए पार्टी दफ्तर का ऐलान किया। यह ऑफिस मुंबई में मंत्रालय के सामने स्थित एक बंगला है। उन्होंने आज (4 जुलाई) इसका इनॉगरेशन किया। लेकिन इससे पहले डिप्टी सीएम अजित पवार और शरद पवार के समर्थकों के बीच तीखी झड़प देखी गई। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समर्थकों के बीच हाथपाई भी हुई।

NCP Crisis Clash in Nashik 1200

वहीं नासिक में पार्टी कार्यालय को लेकर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई।

बताया जा रहा कि रांकपा के कुछ समर्थक अजित पवार के नए दफ्तर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन अंदर आने बाद उन्हें एंट्री नहीं मिली। यहां सभी कमरों में ताले बंद थे। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार वहां मौजूद नहीं थे। आरोप है कि जब अजित पवार के समर्थन उद्घाटन से पहले दफ्तर को सजाने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें बंगला बंद मिला। समर्थकों ने आरोप लगाया कि PWD विभाग ने उन्हें दफ्तर की चाबी नहीं सौंपी। उन्होंने कुछ देर वहां इंतजार किया। चाबी को लेकर कॉल भी लगाई।

जब चाबी नहीं मिली तो समर्थक वहां हंगामा करने लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक समर्थक पत्थर से गेट का ताला तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि बाद में अजित वहां पहुंचे और पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+