'सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए', राज ठाकरे की चेतावनी पर शरद पवार

मुंबई, 13 अप्रैल: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) इन दिनों उद्धव सरकार पर काफी मुखर हो रहे हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ राज ठाकरे लगातार हमला कर रहे हैं। राज ठाकरे ने मंगलवार को ठाणे में एक रैली में शिवसेना की सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि इसे धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा समझा जाए। वहीं अब राज ठाकरे की धमकी पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बयान दिया है।

Sharad Pawar

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सरकार से राज ठाकरे की चेतावनी को गंभीरता से लेने की बात कही है। शरद पवार ने मनसे द्वारा राज्य सरकार को 3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद करने की चेतावनी पर कहा कि राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर बोलने का समय है, लेकिन इस पर कोई नहीं बोलता। इसके अलावा देश में आने वाले लोकसभा चुनाव पर बीजेपी को टक्कर देने के लिए तीसरे मोर्च के सवाल पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा संभव नहीं है।

वहीं इससे पहले राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा था कि उनको गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। पवार ने कहा कि राज ठाकरे को इतनी अहमियत देने की जरूरत नहीं है, जब समय आएगा तो मैं निश्चित ही जवाब दूंगा। मेरे पास हर सवाल का जवाब है। बता दें कि राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर के अलावा जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाए जाने की भी मांग उठाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+