एनसीपी में हुआ एक और बड़ा फेरबदल, रायगढ़ सांसद सुनील तटकरे बनाए गए कोषाध्यक्ष
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते एनसीपी ने एक और बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने रायगढ़ सांसद सुनील तटकरे को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
महाराष्ट में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख ने पार्टी में कई फेरबदल किए हैं। इसी के चलते एनसीपी ने रायगढ़ सांसद सुनील तटकरे को अपना राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की कमान सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को सौंप दी हैं। दोनों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाते हुए महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले एनसीपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ महीने पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं, पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के कहने पर उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।
हालांकि, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से शरद पवार के भतीजे अजित पवार खुश नजर नहीं आए। साथ ही उन्होंने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications