Ajit Pawar DRDO के पूर्व वैज्ञानिक पर सख्त, फास्ट ट्रैक कोर्ट में राजद्रोह के मुकदमे की मांग

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार ने कहा है कि डीआरडीओ की सूचनाओं का लीक होना संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने कहा, आरोपी पूर्व डीआरडीओ वैज्ञानिक के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।

Ajit Pawar Drdo

Ajit Pawar DRDO में कथित जासूसी और सूचनाओं के लीक होने के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक सवाल के जवाब में कहा, प्रदीप कुरुलकर ने जो किया वह देश विरोधी कृत्य है।

अजीत पवार ने कहा कि जाल में फंसाकर उन्होंने कई संवेदनशील सामग्री भारत के बाहर और देशविरोधी तत्वों के हाथ में सौंप दी है। तरह-तरह के तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने कहा, जल्द ट्रायल पूरा करने के लिए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाना चाहिए।

एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि इस मामले में संबंधित एजेंसियों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। Pradeep Kurulkar के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया जाना चाहिए। देश के खिलाफ काम करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि विगत 4 मई को Pradeep Kurulkar आतंक निरोधक दस्ते (ATS) के हत्थे चढ़े थे। पुलिस ने पुणे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के 60 वर्षीय वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि पुणे में डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ने अपने व्हाट्सएप मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को जानकारी दे रहा था। प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (पीआईओ) के गुर्गों के साथ संपर्क पाया था।

संवेदनशील सरकारी रहस्यों को दुश्मन देश के हाथों शेयर करने के संबंध में एक अधिकारी ने कहा, इससे भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है। एटीएस ने मुंबई में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

एटीएस का दावा है कि डीआरडीओ द्वारा की गई एक शिकायत के बाद ये जांच शुरू की गई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी प्रदीप कुरुलकर सोशल मीडिया साइट्स पर महिला की तस्वीरों के लालच में आया। पिछले साल उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क किया। ऐसे में ये केस हनी ट्रैप का भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+