'आज बाला साहेब नहीं हैं, लेकिन आप हैं...', न्याय की मांग को लेकर वानखेड़े की पत्नी ने सीएम उद्धव से लगाई गुहार

मुंबई, 28 अक्टूबर: हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स केस की जांच के बीच कई अलग-अलग मोड़ आ रहे हैं। एक तरफ गवाह के वसूली के आरोपों के बीच एनसीबी की डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह समेत 5 सदस्यीय टीम मुंबई पहुंचकर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक एनसीबी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई चौकाने वाले दावे कर रहे हैं। इन सब के बीच गुरुवार को समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।

Kranti Redkar Wankhede

दरअसल, एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर नया आरोप लगाते हुए उनका कथित 'निकाहनामा' जारी किया है। इसी के साथ आरोप लगाया कि वो एजेंसी के भीतर वसूली गैंग भी चलाते हैं। जिसके बाद अब यह मामला जांच से हटकर किसी ओर दिशा में जा रहा है। इधर, क्रांति रेडकर वानखेड़े ने सीएम को भेजे पत्र में लिखा कि 'हमें हर दिन लोगों के सामने अपमानित किया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर बालासाहेब आज यहां होते तो उन्हें अच्छा नहीं लगता..."

अपनी चिट्ठी में क्रांति रेडकर वानखेड़े के आगे लिखा कि 'बालासाहेब आज यहां नहीं हैं, लेकिन आप हैं। हम आप में उन्हें देखते हैं, हमें आप पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे और मेरे परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। एक मराठी के रूप में मैं न्याय की आशा के साथ आपकी ओर देखती हूं। मैं आपसे न्याय का अनुरोध करती हूं।'

इसी के साथ मुंबई एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी ने कहा 'मैंने उनसे मिलने के लिए समय मांगा है। मुझे अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, मैं जवाब का इंतजार कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+