मुंबई: शिप पर चल रही थी ड्रग्स पार्टी, NCB ने बॉलीवुड एक्टर के बेटे समेत 10 को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट सामने आया था। जिसमें मुंबई के कई बड़े तस्कर भी गिरफ्तार हुए। उस घटना के बाद से मायानगरी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) काफी ज्यादा सक्रिय है। शनिवार को NCB की टीम ने एक शिप पर कार्रवाई की, जिस पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी। अभी तक की कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर का बेटा भी शामिल है।

Mumbai

जानकारी के मुताबिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वो खुद अपनी टीम के साथ उस शिप पर सवार हो गए, जो मुंबई से गोवा के लिए जा रहा था। जब शिप गोवा की तरफ बढ़ा, तो उसमें पार्टी शुरू हुई। जिसमें ड्रग्स का भी सेवन हो रहा था। इसके बाद एनसीबी की टीम एक्शन में आई और कई लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। अभी तक इस कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक एक्टर का बेटा भी शामिल है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं उजागर की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शिप की शुरुआत हाल ही में हुई थी। जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़ी हस्तियों ने परफॉर्म किया था। कई दिनों से इस पर ड्रग्स के सेवन की खबर मिल रही थी। ऐसे में एनसीबी ने एक्शन का फैसला लिया। शिप जब समुद्र में मौजूद था, तो कार्रवाई की गई। उस दौरान बहुत से एनसीबी कर्मचारी यात्री के रूप में वहां मौजूद थे, इस वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पहली बार एनसीबी ने बड़े शिप पर ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

रविवार को मुंबई आएंगे आरोपी
शिप बहुत बड़ा है, ऐसे में उसकी तलाशी लेने में एनसीबी को वक्त लग रहा है। रविवार को सभी आरोपियों को मुंबई वापस लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कोकीन और MD बरामद हुई है। अब उसे जहाज पर सप्लाई करने वाला का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+