आर्यन केस: NCB के 'प्राइवेट डिटेक्टिव' किरण गोसावी पर नया खुलासा, 4 मामलों में हैं वॉन्टेड
मुंबई, 8 अक्टूबर: कुछ दिनों पहले एनसीबी ने मुंबई में एक क्रूज शिप पर छापेमारी की। जिसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस केस में दो बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली और किरण गोसावी का भी नाम सामने आया था। एनसीबी के मुताबिक दोनों स्वतंत्र गवाह हैं। साथ ही उन्हीं की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। वहीं दूसरी ओर खुद का प्राइवेट डिटेक्टिव बताने वाले किरण के बारे में अब नया खुलासा हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक खुद को डिटेक्टिव बताने वाले किरण पर चार मामले दर्ज हैं। उन्हीं की फोटो आर्यन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता के मुताबिक 2018 में किरण के ऊपर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में वो वॉन्टेड हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि किरण पर एक केस मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में 2007 में दर्ज किया गया था। फिर ठाणे के कपूरबावडी पुलिस स्टेशन में 2015 और 2016 में केस दर्ज हुए। एक केस फारसखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जो 2018 का मामला बताया जा रहा है।
2018 वाली एफआईआर चिन्मय देशमुख ने दर्ज करवाई थी। उनके मुताबिक किरण ने सोशल मीडिया पर मलेशिया में नौकरी दिलाने का विज्ञापन दिया था। वो भी उसके झांसे में आ गए। साथ ही 3.09 लाख रुपये गवां बैठे। इसी मामले में कार्रवाई को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मंत्री ने उठाए थे सवाल
एनसीबी नेता और राज्य मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी प्राइवेट लोगों को हायर कर रही है। प्राइवेट डिटेक्टिव की मदद से लोगों के अंदर डर पैदा किया जा रहा है। इन लोगों की मदद से एनसीबी बड़े पैमाने पर धन की उगाही कर रही। साथ ही लोगों को बदनामी के नाम पर डराया जा रहा है। उन्होंने ही आरोप लगाया था कि एनसीबी के साथ नजर आने वाले मनीष भानुशाली और किरण गोसावी बीजेपी कार्यकर्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications