गढ़चिरौली में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मारी गोली
मुंबई, 15 अप्रैल। महाराष्ट्र में नक्सलियों की क्रूरता सामने आई है। यहां नक्सिलयों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में दो ग्रामीणों को मार दिया है। इस हत्या के बाद एक नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों को शक था कि ये दोनों ग्रामीण पुलिस के जासूस हैं, जिसके बाद दोनों को नक्सलियों ने गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों ग्रामीण जिनकी नक्सलियों ने हत्या की है उनकी उम्र तकरीबन 20 वर्ष के आसपास थी। दोनों ग्रामीणों को नक्सलियों ने गोरकुट्टा और झारियावाड़ इलाके से उठाया था, जोकि आस-पास के ही इलाके हैं। पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि एक ग्रामीण जिसकी नक्सलियों ने हत्या की वह पहले नक्सली था और उसने आत्मसमर्पण किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले पांच महीनों में गढ़चिरौली में यह पहली नक्सली घटना है। इससे पहले नक्सली लीडर मिलिंद तेलटुंबडे की पुलिस ने एनकाउंटर में हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications