नवाब मलिक की बेटी ने जारी किया समीर वानखेड़े का शादी का सर्टिफिकेट और रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड
मुंबई, 21 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के बीच चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस बीच नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक ने समीर वानखेड़े से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। नीलोफर मलिक ने कथित मैरिज सर्टिफिकेट और एक वेडिंग रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें दावा किया गया है कि वह वानखेड़े की शादी के हैं।

Recommended Video
गौरतलब है कि क्रूज डग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक ने मोर्चा खोला है। अब नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक ने भी वानखेड़े के खिलाफ ट्वीट करने शुरू कर दिए हैं, अब उन्होंने समीर वानखेड़े के शादी का सर्टिफिकेट शेयर किया है। दस्तावेज के मुताबिक इसे बांद्रा मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय के मैरिज ऑफिसर जेजी बरमेडा ने जारी किया था। कथित प्रमाण पत्र में दूल्हे समीर वानखेड़े और दुल्हन डॉ शबाना कुरैशी के साथ तीन गवाहों के नाम यासमीन अजीज खान, निखिल छेड़ा और ग्लेन पटेल के हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं।
While Mr. Wankhede & his kin continue to be in denial despite of all the evidence, here’s another piece of proof for all to see. Sameer Dawood Wankhede’s wedding invite. Funny that a man who demanded arrests on basis of assumptions, refuses to acknowledge such hard facts. pic.twitter.com/nI8cUQPg1S
— Nilofer Malik Khan (@nilofermk) November 20, 2021
यह भी पढ़ें: नवाब मलिक का समीर वानखेड़े पर निशाना, वॉट्सऐप चैट शेयर करते हुए पूछा- काशिफ से क्यों नहीं होती पूछताछ?
निलोफर मलिक खान ने जोड़े (समीर वानखेड़े और शबाना कुरैशी) की शादी के रिसेप्शन कार्ड की एक कॉपी भी पोस्ट की। यह कथित तौर पर यह समारोह 7 दिसंबर, 2006 को आयोजित किया गया था, जिसमें 'निकाह' शाम 7 बजे और उस शाम को रात के खाने के लिए मेहमानों का आमंत्रित गया गया था। इनविटेशन कार्ड में दूल्हे का नाम 'समीर' (दाऊद और जाहेदा वानखेड़े) के रूप में छपा हुआ है और स्थान मुंबई में अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला गार्डन लिखा दिखाई दे रहा है। कार्ड की कॉपी शेयर करते हुए नवाब मलिक की बेटी ने ट्विटर पर कहा, 'वानखेड़े और उनके परिजन सभी सबूतों के बावजूद इनकार कर रहे हैं, यहां सभी के लिए एक और सबूत समीर दाऊद वानखेड़े की शादी का निमंत्रण कार्ड शेयर किया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications