Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NCP नेता नवाब मलिक बोले- समीर वानखेड़े का नाम लेने पर मुझे मिल रही हैं धमकियां

मुंबई, अक्टूबर 22। आर्यन खान ड्रग्स मामले को लेकर NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधने वाले NCP नेता नवाब मलिक को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। शुक्रवार को नवाब मलिक ने दावा किया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने नवाब मलिक को चेतावनी दी है कि वो समीर वानखेड़े को लेकर ऐसी बातें ना करें। नवाब मलिक ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। मलिक ने बताया है कि ये कॉल उन्हें राजस्थान से की गई थी।

Nawab malik

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़ पर लगाए थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव में थी तो उस वक्त समीर वानखेड़े और उनका परिवार मालदीव और दुबई में क्या कर रहा था? नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाए थे कि एनसीबी ने कुछ लोगों को जबरन झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची है। इतना ही नहीं समीर वानखेड़े ने दुबई और मालदीव में वसूली की है और उनके पास इसके सबूत भी हैं। बता दें कि मुंबई में ड्रग्स मामले की जांच समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी कर रही है।

एनसीपी नेता के आरोपों पर समीर वानखेड़े ने दी थी सफाई

नवाब मलिक के आरोपों का जवाब देते हुए समीर वानखेड़े ने कहा था कि एनसीपी नेता उनको और उनके परिवार को लेकर जो बातें कह रहे हैं, इसको लेकर वो कानूनी एक्शन लेंगे। समीर वानखेड़े ने कहा था, "मंत्री नवाब मलिक गलत बातें कह रहे हैं। यह बिल्कुल झूठ है। मैं अपने बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गया था। मैंने इसके लिए सक्षम प्राधिकारी से उचित अनुमति ली थी। मैं किसी से नहीं मिला और न ही मैं इस तरह के आरोपों को और स्पष्ट करना चाहता हूं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+