Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'वोट नहीं देंगी तो वापस ले लेंगे रुपये', लाडली बहना योजना' पर नवनीत राणा के विधायक पति के बयान पर मचा बवाल

Maharashtra Ladli Brahmin Yojana: महाराष्‍ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार "लाडली बहना योजना" की धनराशि देकर महिलाओं को खुश करना चाहती है, लेकिन एक विधायक ने इस योजना को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर बवाल मच गया है।

दरअसल, महाराष्‍ट्र सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर ये बयान महायुति सरकार में शामिल भाजपा की चर्चित नेता नवनीत राणा के विधायक पति रविन राणा ने दिया है। जिसके बाद महाराष्‍ट्र सरकार विरोधियों के निशाने पर आ चुकी है।

Ravin Rana Ravin Rana Navneet Rana

बता दें महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है, जिसके तहत इस योजना की पात्र लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500 रुपये प्रतिमाह ट्रांसफर किया जाएगा। चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में ये धनराशि जल्‍द से जल्‍द पहुंचे, शिंदे सरकार इसी जद्दोजहेद में दिन-रात जुटी हुई है।

Ravin Rana Ravin Rana Navneet Rana

इस योजना की घोषणा विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सरकार ने की है और सत्तारूढ़ महायुति सरकार ने इस विशाल धन के लिए 25,000 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं। वहीं इस सबके बीच विधायक रवि राणा की टिप्‍पणी पर शुरू हुए बवाल ने महायुति सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है।

Ravin Rana Ravin Rana Navneet Rana

रविन राणा ने जानें क्‍या कहा?

दरअसल, विधायक रविन राणा ने कहा अगर "बहनें" इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने से इनकार करती हैं तो सरकार 1500 रुपये वापस ले लेगी।

महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण के समय दिया बयान

रविन राणा ये टिप्‍पणी ऐसे समय में दी जब अमरावती में महाराष्‍ट्र सरकार लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया जा रहा था। इस अवसर पर विधायक रविन राणा ने वहां आई महिलाओं से कहा महाराष्‍ट्र के आगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें 'आशीर्वाद' देने में विफल रहीं, तो सरकार दी गई राशि वापस ले लेगी। बता दें विधायक रविन राणा ने 'आशीर्वाद शब्द को 'वोट' के प्रतीकात्मक रूप में प्रयोग किया।

वोट नहीं दिया तो...

रविन राणा कहा कि अगर सरकार सत्ता में लौटी तो योजना के तहत राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी जाएगी, लेकिन अगर "बहनें" उन्हें वोट नहीं देती हैं, तो वह राशि वापस ले लेंगे।

कौन हैं रविन राणा?

बता दें रविन राणा तीन बार से निर्दलीय विधायक हैं और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले के बडनेरा से विधायक हैं। रविन राणा भाजपा नेता नवनीत राणा के पति हैं, नवनीत राणा जो पूर्व निर्दलीय विधायक थी और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं थीं। नवनीत राणा और उनके पति रविन राणा ने तत्‍तकालीन महाराष्‍ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा गाकर सीधे चुनौती देकर सुर्खियों में आए थे और जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंच गए थे। हालांकि बड़ी उम्‍मीद से भाजपा ने नवनीत राणा को लोकसभा चुनाव 2024 लड़वाया था लेकिन उन्‍हें हार काम सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+