Navi Mumbai: दुकान में रखे 3 गैस सिलेंडर में विस्फोट, महिला और दो बच्चों की गई जान
Navi Mumbai: दर्दनाक खबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सामने आई है। यहां उल्वे में आज शाम एक जनरल स्टोर और घर में आग लग गई, जिसके बाद दुकान में रखे 3 गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में जनरल स्टोर का मालिक घायल हो गया है। वहीं, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है।
यह हादसा नवी मुंबई के उल्वे में बुधवार 30 अक्टूबर की देर शाम हुआ। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक जनरल स्टोर और घर में आग लग गई। जनरल स्टोर में आग लगने से वहां रखे तीन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हासदे में दुकानदार रमेश घायल हो गया है। वहीं, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।

कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी नवी मुंबई ने बताया कि हमें पता चला है कि दुकानदार रमेश घायल हो गया है और उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ऑफिसर विजय राणे ने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हमने 2 फायर टेंडर की मदद से आग बुझाई। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी है, लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घर और जनरल स्टोर में आग कैसे लगी।












Click it and Unblock the Notifications