VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा में बजा नेपाल का राष्ट्रगीत, बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra News Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो यात्रा' जारी है। अभी ये यात्रा महाराष्ट्र में है, जहां राहुल अलग-अलग इलाकों में जनता से मिल रहे। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें राष्ट्रगान की जगह एक अगल धुन बज गई। जिसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। साथ ही उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा।

Rahul Gandhi

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ मंच पर खड़े थे। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम संचालकों से राष्ट्रगान चलाने को कहा। राहुल ने जैसे ही माइक छोड़ा, वहां पर एक दूसरी धुन बजने लगी। जिसे सुन कांग्रेस नेता हैरान रह गए। इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता की ओर इशारा किया, जिसने उस शख्स को बुलाया, जो म्यूजिक का प्रभारी था। जानकारों के मुताबिक गलती से जो धुन बनी थी, वो नेपाली नेशनल एंथम था। हालांकि बाद में आयोजकों ने गलती सुधारी और राष्ट्रगान बजाया, लेकिन आधे राष्ट्रगान के बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाने शुरू कर दिए।

वहीं बीजेपी नेताओं ने तुंरत इस वीडियो को शेयर कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। तमिलनाडु के बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने इस वीडियो को शेयर कर पूछा कि राहुल गांधी, ये क्या है? वहीं बीजेपी नेता सुनील देवधर ने लिखा कि ये है भारत जोड़ने वालों का राष्ट्रगीत?

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में एंट्री
आपको बता दें कि राहुल गांधी की ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म होगी। अभी ये यात्रा महाराष्ट्र में है, जहां से ये 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक गुजरात चुनाव के प्रचार के लिए कुछ दिन राहुल गांधी यात्रा को रोकेंगे, यहां पर अगले महीने वोटिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+