Nagpur Violence Update: हिंसा और आगजनी के बाद नागपुर के कई स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, 65 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Violence Update: नागपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर जारी तनाव के बीच पूरे क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
नागपुर पुलिस आयुक्त रविंदर कुमार सिंगल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। वहीं शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है।

इन इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू
पुलिस के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए यह कर्फ्यू कोटवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपौली, शांतिनगर, सक्करदारा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर, और कपिल नगर पुलिस थाना सीमाओं में लागू किया गया है। वहीं पुलिस ने सभी से शांति बनाने की अपील की है।
कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति केवल चिकित्सा कारणों के अलावा घर से बाहर नहीं निकल सकता, और न ही पांच से अधिक लोग एक साथ एकत्र हो सकते हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि अफवाह फैलाने से बचने के लिए और इस तरह के कार्यों को निषेध करने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें Nagpur Violence: औरंगजेब विवाद के बीच दो गुटों में झड़प, आगजनी-पथराव, DCP चोटिल, CM फडणवीस की शांति की अपील
कैसी भड़की हिंसा?
दरअसल, 17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लगभग 200 से 250 सदस्य नागपुर के महल क्षेत्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए थे, जो औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान अपवाह उड़ी की प्रदर्शन के दौरान धर्म ग्रंथ को जलाया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस अफवाह के बाद महल और हंसपुरी इलाके में उपद्रव की कुछ घटना सामने आई। देखते ही देखते हंसा पुरी क्षेत्र में हिंसा भड़क गई, अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों को तोड़ दिया वाहनों को आग लगा दी और पत्थरबाजी की। इसके बाद शहर के कई इलाकों में हिंसा की आग फैल गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
लगभग 30 पुलिसकर्मी घायल
वहीं इस घटना में बड़ी संख्या में पुलिस और आम लोग घायल हो गए। शहर के विभिन्न इलाकों में उपद्रव को शांत कराने गए लगभग 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अभी तक 65 से ज्यादे उपद्रवी को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications