Nagpur Election Result 2026: RSS के गढ़ में BJP की प्रचंड जीत! कांग्रेस और AIMIM का क्या हुआ?
Nagpur NMC Election Results: नागपुर नगर निगम (NMC) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल है। नागपुर की सभी सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 सीटों पर जीत दर्ज की है।
इस चुनाव में कांग्रेस 33 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अन्य दलों की बात करें तो AIMIM को 7 और IUML को 4 वार्डों में सफलता मिली है।

वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) ने 2 सीटें, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 1-1 सीट पर जीत हासिल की। इस बार के नगर निगम चुनाव में कुल 993 उम्मीदवारों ने शिरकत की थी, जिनमें 585 पुरुष और 408 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
राजनीतिक दृष्टिकोण से नगर निकाय चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का चुनाव सबसे खास माना जाता है। बीएमसी चुनाव के माध्यम से मुंबई के विभिन्न वार्डों के लिए नगरसेवकों का चयन किया जाता है।
इसे देश की सबसे बड़ी और समृद्ध नगर निकाय माना जाता है, जिसका वार्षिक बजट कई राज्यों के कुल बजट से भी अधिक होता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार, मुंबई के विकास और स्थानीय प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बीएमसी के चुनाव आमतौर पर हर 5 साल में एक बार आयोजित किए जाते हैं।
वार्ड नंबर 35 में BJP का क्लीन स्वीप
नागपुर के वार्ड नंबर 35 में बीजेपी ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। इस वार्ड से विजयी उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
- संदीप गवई
- पूजा भुगावकर
- विशाखा मोहोद
- रमेश भंडारी
अकोला नगर निगम में भी बीजेपी का दबदबा
नागपुर के साथ-साथ अकोला नगर निगम चुनाव के नतीजे भी घोषित हो चुके हैं। अकोला में कुल 80 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 36 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा साबित किया है। कांग्रेस 21 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही।
वार्ड नंबर 19 में BJP को तीन सीटें
नागपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 19 में बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली है। वार्ड 19A से कांग्रेस की उम्मीदवार शालिनी ढोलके ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 26 से पूर्व BJP अध्यक्ष की जीत
नागपुर के वार्ड नंबर 26 से बीजेपी के पूर्व नागपुर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने जीत हासिल की है।
वार्ड नंबर 31 में महायुति के सभी उम्मीदवार विजयी
वार्ड नंबर 31 में बीजेपी-नेतृत्व वाली महायुति के सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इस वार्ड से विजेता उम्मीदवार हैं:
- गणेश चारलेवार
- चंद्रकांत खंगार
- मंगला मास्के
- मानस सिमले
नागपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों के साथ ही शहर की राजनीति में बीजेपी की मजबूत पकड़ साफ तौर पर नजर आ रही है। मतगणना पूरी होने के साथ अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
2017 के नतीजों का गणित
पिछले चुनावों (2017) में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 151 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तब कांग्रेस महज 29 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि बसपा को 10 और शिवसेना को 2 सीटें मिली थीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications