'मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत और लोगों की सेवा करना', NCP की कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बोलीं सुप्रिया सुले
Supriya Sule NCP Working President: एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है।
Supriya Sule NCP Working President: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इस बीच शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने पार्टी के अंदर नई जिम्मेदारी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
#WATCH मुझमें विश्वास दिखाने के लिए मैं NCP के सभी कार्यकर्ताओं और शरद पवार की आभारी हूं। मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना, मजबूत संगठन को खड़ा करना और देश के लोगों की सेवा करना है: NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, पुणे pic.twitter.com/mpEmEp1NJK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2023
NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझमें विश्वास दिखाने के लिए मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शरद पवार की आभारी हूं। मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना, मजबूत संगठन को खड़ा करना और देश के लोगों की सेवा करना है।

शरद पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की थी। जिसमें सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए। हालांकि, इस बीच शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- सु्प्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी प्रमुख बनाए जाने पर अजीत पवार का पहला ट्वीट, जानिए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications