सु्प्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी प्रमुख बनाए जाने पर अजीत पवार का पहला ट्वीट, जानिए क्या कहा?
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। ऐसे में पूर्व डिप्टी सीएम व एनसीपी के दिग्गज नेता अजीत पवार ने ट्वीट किया।

एनसीपी चीफ शरद पवार की ओर पार्टी के प्रमुख पद को लेकर एक ही झटके में बड़ा निर्णय लिया गया। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को रांकपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शरद पवार ने 1999 में उनके और पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर ये बड़ी घोषणा की। ऐसे में पूर्व डिप्टी सीएम व एनसीपी के दिग्गज नेता अजीत पवार ने ट्वीट किया है।
प्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी के अध्यक्ष के लिए नामित किए जाने पर अजीत पवार ने बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय शरद चंद्र पवार साहेब के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 'दिल में महाराष्ट्र ... राष्ट्र की आंख' के विचार के साथ अपनी स्थापना रजत जयंती वर्ष मना रही है। उम्मीद है कि एनसीपी पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस लक्ष्य की दिशा में काम करेगा। देश और प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई।"
शरद पवार के निर्णय के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, गोवा, राजस्थान और राज्यसभा के प्रभारी होंगे। सुश्री सुले पर महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी होगी।
इससे पहले शरद पवार ने पार्टी से इ्स्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया था। बाद में पवार को इस्तीफा वापस लेना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications