महाराष्ट्र में आज MVA-भाजपा आमने सामने, दोनों ही गुट निकालेंगे यात्रा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में आज महाविकास अघाड़ी और भारतीय जनता पार्टी यात्रा निकालने जा रही हैं। यहां पर नवरात्रि के मौके पर हिंसा हुई थी।

uddhav thackeray

आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी पर हर किसी की नजर होगी। यहां एक तरफ महाविकास अघाड़ी की रैली निकलेगी तो दूसरी दूसरी तरफ सावकर गौरव यात्रा निकालीजाएगी। इस रैली को बारतीय जनता पार्टी एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर निकालेगी। अहम बात है कि रामनवमी के मौके पर महाराष्ट्र में के इसी शहर में दंगे देखने को मिले थे। बता दें कि महाविकास अघाड़ी की रैली शाम को सांस्कृति मंडल मैदान में होगी, यहां पर शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे, एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार और कांग्रेस के नाना पटोले मौजूद रहेंगे। वीडियो के जरिए शिवसेना विधायक अंबादास डालने ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह शांतिपूर्ण रैली निकालें, क्योंकि रैली को दो समुदाय के बीच बांटने की कोशिश हो सकती है।

भाजपा की सावरकर गौरव यात्रा की शुरुआत चौक से होगी। भाजपा की यह यात्रा सावरकर के सम्मान में है, साथ ही उन लोगों के विरोध में ही भी है जो सावरकर पर सवाल खड़ा करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी अक्सर सावरकर पर निशाना साधते हैं। बता दें कि बुधवार की रात को कारदपुरा में रामनवमी के मौके पर दो गुटों में हिंसा हुई थी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए था, काफी सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था।

दंगे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है। संभाजी नगर पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने बताया कि चार आरोपियों को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम इमरान खान बिस्मिल्ला खान, सैयद कलीम सैयद सलीम, करीम सलीम शेख और अनवर कादर खान हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर कोर्ट ने 3 अप्रैल तक की इन लोगों को रिमांड दी है। अभी तक इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+