महाराष्ट्र में चुनाव से पहले MVA की बैठक, संजय राउत बोले- गठबंधन में मतभेद नहीं, सीट बंटवारे पर क्या कहा?

महाराष्ट्र में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी गठबंधन के नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। बैठक बाद संजय राउत से स्पष्ट किया की गठबंधन की तीनों दलों में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है।

Sanjay Raut after MVA Meeting

Mahavikas Aghadi alliance Meeting: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की रविवार को एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यूबीटी नेता संजय राउत (Sanjay Raut) कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में में आंतरिक रूप से कोई गलतफहमी नहीं है। अगर कर्नाटक में 40% भ्रष्टाचार था तो महाराष्ट्र में 100% भ्रष्टाचार है। संजय राउत ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और यह हार जाएगी। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सीटों के बंटवारे के सवाल का भी जवाब दिया।

महाविकास अघाड़ी गठबंधन के नेताओं के परस्पर विरोधी बयानों को लेकर एलायंस पर खतरा मंडरा रहा था। कई रिपोर्ट में तो दावा किया गया कि एमवीए जल्द ही टूट जाएगा। वहीं अब एमवीएम में शामिल तीनों दल फिर से एकजुटता दिखा रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले एवीए में शामिल दलों की ये बैठक गठबंधन के टूटने के कयासों के बीच शायद एकजुटता दिखाने के लिए थी। बैठक के बाद यूबीटी नेता ने इसे प्राइमरी बैठक कहा।

एमवीए की इस बैठक में यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे, संजय राउत, एनसीपी चीफ शरद पवार नाना पटोले, अजीत पवार, बालासाहेब थोराट सहित गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे। मीटिंग समाप्त होने के बाद संजय राउत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एमवीए में मतभेदों पर स्थिति स्पष्ट की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा भी सामंजस्यपूर्ण तरीके से होगा।

संजय राउत ने बैठक के बारे में बात करते हुए कहा, "सीट शेयरिंग के बारे में चर्चा आने वाले दिनों में जरूर होगी। आज प्राइमरी डिस्कशन हुआ है। सीट शेयरिंग के बारे में चर्चा आने वाले दिनों में जरूर होगी। हमारी तीनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है। बहुत की सामंजस्यपूर्ण तरीके सीट शेयरिंग हो जाएगी।"

वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा "कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना। इससे पता चलता है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हैं। महाराष्ट्र में भी भ्रष्ट सरकार है, इसलिए आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र भी जीतेंगे। जो भी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनेगा, हम उसे पुणे में होने वाली अपनी 'वज्रमुठ' रैली में मदद करेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+