त्र्यंबकेश्वर मंदिर में मुस्लिम युवकों ने हरी चादर चढ़ाने की कोशिश की, देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

Maharashtra Trimbakeshwar Temple: महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में बड़ा हंगामा हो गया। कुछ मुस्लिम युवकों की नापाक हरकत से हड़कंप मच गया। मुस्लिम युवकों ने मंदिर में चादर चढ़ाने की कोशिश की।

देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Trimbakeshwar Temple: महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ा हंगामा हुआ है। यहां कुछ मुस्लिम युवकों की हरकतों से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश की थी। इसके बाद त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में हरी चादर चढ़ाने की नापाक कोशिश की। इसको लेकर वहां काफी हंगामा मच गया।

बढ़ते हंगामे के बीच ब्राह्मण महासभा ने इस मामले की जांच की मांग की है। जिसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी (SIT) जांच के आदेश दिए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर घटित घटना पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

यह घटना 13 मई को घटित हुई थी। डिप्टी सीएम फडणवीस ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में SIT गठन का आदेश दिया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि पांच से छह लोग चादर लेकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पवित्र ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया।

Recommended Video

    SC के फैसले पर Uddhav Thackeray का Eknath Shinde और Devendra Fadnavis पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि इस घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक एसआईटी के गठन का आदेश दिए हैं। एसआईटी न केवल इस साल की घटना की जांच करेगी, बल्कि पिछले साल की घटना की भी जांच करेगी। पिछले साल भी जब एक समुदाय की भीड़ मुख्य प्रवेश द्वार के माध्यम से कथित तौर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गई थी।

    यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव पर बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- परिणाम का नहीं पड़ेगा देश पर असर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+