महाराष्‍ट्र चुनाव में 'वोट जिहाद', मुस्लिम संगठन ने भड़काऊ संदेश के जरिए MVA के लिए मांगा वोट, भड़कीभाजपा

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एमवीए और उनकी मांगों के समर्थन में मुस्लिम संगठनों द्वारा चलाए जा रहे चुनाव अभियानों पर चिंता है। भाजपा का आरोप है कि ये अभियान वोटों का ध्रुवीकरण करते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के वादे करते हैं।

ऐसा ही एक संगठन, मराठी मुस्लिम सेवा संघ, एक पत्र के लिए जांच के घेरे में आ गया है जिसमें उसने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए वोट की अपील की है। इस पत्र में कई विवादास्पद मांगें हैं। यह संगठन महाराष्ट्र के रत्नागिरी से संचालित होता है और इसकी अपील ने अल्पसंख्यक समुदाय से किए गए वादों पर बहस छेड़ दी है।

Maharashtra

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मराठी मुस्लिम सेवा संघ और इसी तरह के संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा "मैंने धार्मिक भावनाएं भड़काने के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मराठी मुस्लिम सेवा संघ और करीब 400 एनजीओ मुसलमानों को वोट जिहाद के लिए भड़का रहे हैं। धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है, जिससे दंगे हो सकते हैं।"

इसके अलावा सोमैया ने मराठी मुस्लिम सेवा संघ और अन्य एनजीओ के खिलाफ मुसलमानों को भड़काने और धार्मिक अभियान चलाने के आरोप में मुलुंड ईस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। चुनाव आयोग ने यह शिकायत मुंबई सिटी कलेक्टर को भेज दी है।

"मराठी मुस्लिम सेवा संघ" की विवादास्पद अपील में मुस्लिम समुदाय के मतदान निर्णयों को प्रभावित करने के उद्देश्य से भड़काऊ प्रश्न शामिल हैं।

"मराठी मुस्लिम सेवा संघ" ने इन भड़काऊ प्रश्न की अपील

  • क्‍या आप सैकड़ों निर्दोष मुसलमानों की लिंचिंग करने वालों को वोट देंगे?
  • क्‍या आप मुसलमानों से अलीगढ़ को हड़पने वालों को वोट करेंगे?
  • मुसलमानों पर समान नागरिक संहिता लागू करने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे
  • मदरसों को खत्म करने की मंशा रखने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे?
  • वक्फ का विरोध करने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे
  • सीएए और एनआरसी को लागू करने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे?
  • मुस्लिम लड़कियों से हिजाब हटाने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे?
  • मस्जिदों पर हमला करने वाली पार्टियों का समर्थन करने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे?
  • मुस्लिम बस्तियों को ध्वस्त करने वालों को क्‍या आप वोट करेंगे?

वहीं इस अपील के अंत में लिखा गया महाविकास अघाड़ी यानी एमवीए को अपना कीमती वोट देकर उसे जिताए।

ये भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में बढ़े मुस्लिम वोटर्स, पलट सकते हैं बाजी, 180 से अधिक NGO मुसलमान वोटर्स को कर रहे जागरूक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+