हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल! शिवपुराण कथा के लिए मुस्लिम परिवार ने कटवा दी 60 एकड़ खड़ी फसल
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हिंदू मुस्लिम भाईचारे का एक शानदार उदाहरण देखने को मिला। कथा के लिए एक मुस्लिम परिवार ने 60 एकड़ जमीन दे दी।

देश में लगातार बढ़ रहा सांप्रदायिका के बीच महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली। शिवसेना सांसद संजय जाधव अपने संसदीय क्षेत्र परभणी में एक मुस्लिम परिवार ने पांच दिवसीय शिवपुराण कथा के आयोजन के लिए अपनी 60 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल को कटवा दिया और कार्यक्रम के लिए जमीन की व्यवस्था करवाई। मुस्लिम परिवार की इस उदारता की हर कोई तारीफ कर रहा है।

शिवसेना सांसद ने किया था कथा का आयोजन
शिवसेना सांसद संजय जाधव परभणी के लक्ष्मी नगरी इलाके में पांच दिवसीय शिवपुराण कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते थे। यह आयोजन 13 जनवरी से 17 जनवरी तक होना था। यह पांच दिवसीय शिवपुराण कथा लक्ष्मी नगरी इलाके में कराने का फैसला किया गया। लेकिन शिवपुराण कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों के आने की आशंका थी। इसके लिए कोई बेहतर जगह नहीं मिल पा रही थी।

भारी भीड़ के लिए नहीं मिल रही थी सही जगह
जिसे लेकर सांसद संजय जाधव ऐसी जमीन की तलाश कर रहे थे जो सड़क के करीब होने के साथ ही काफी लंबी चौड़ी हो। ऐसा जमीन उन्हें नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में एक मुस्लिम परिवार उनकी मदद के लिए सामने आया। मुस्लिम परिवार की यह पहल बहुत बड़ी बात मानी जा रही है क्योंकि इस इलाके का इतिहास सांप्रदायिक संघर्ष वाला रहा है।

मुस्लिम परिवार ने दी जगह
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आयोजन के लिए जमीन देने वाले परिवार के सदस्य सैयद शोएब ने बताया कि, आज की तारीख में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। हमारा कदम विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच की खाई को निस्वार्थ रूप से पाटने के उद्देश्य से है। शोएब के पिता अबुबकर भाईजान ने कहा, 'जब कोई हमारे पास यह देखने के लिए पहुंचा कि क्या हमारे पास धार्मिक आयोजन के लिए किराए पर लेने के लिए खुली जमीन है, तो यह खाली जगह देने का एक सहज निर्णय था।'

इस इलाके का इतिहास सांप्रदायिक संघर्ष वाला रहा है
शोएब के मामा सैयद अब्दुल कादर ने एक और दिल को छू जाने बाता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, अभी पिछले महीने ही मुसलमानों और हमारे कुछ हिंदू भाइयों ने 3 दिवसीय तबलीग जमात इज्तेमा आयोजित करने के लिए अपने खेत खोल दिए थे। इसमें लगभग तीन लाख लोगों ने भाग लिया था। ऐसे में जब हमारे हिंदू भाई अपने धार्मिक आयोजन के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे, हमने उन्हें जमीन मुहैया कराना अपना फर्ज था।

खेतों में खड़ी थी अरहर और चने की फसल
मुस्लिम परिवार के इस योगदान को लेकर सांसद जाधव ने कहा, 'शिवपुराण कथा के नाम पर मुस्लिम परिवार ने अपनी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया, यह दिल को छू लेने वाला था। हम इसके लिए उनकी सराहना करते हैं और धन्यवाद देते हैं। मुस्लिम परिवार ने आयोजन के लिए जिस जगह को खाली किया उसमें अरहर और चने के फसल लगी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications